#
Lucknow News
<% catList.forEach(function(cat){ %>
<%= cat.label %>
<% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %>
<%= node_description %>
<% } %>
<% catList.forEach(function(cat){ %>
<%= cat.label %>
<% }); %>
Read More...
Lucknow Flood: हनुमान जी के चरणों तक पहुंची गोमती, फैजुल्लागंज में चल रहीं नावें; DM-JCP उतरे मैदान में
Published On
By Pratyakshdarshi Samachar
लखनऊ में गोमती नदी का बढ़ा जलस्तर फैजुल्लागंज से लेकर बख्शी का तालाब के ग्रामीण इलाकों तक लोगों की मुश्किल बढ़ा रहा है। हनुमान मंदिर परिसर तक पानी पहुंच गया है और कई प्रभावित बस्तियों में नावों से राहत पहुंचाई जा रही है। जिलाधिकारी विशाख जी. और संयुक्त पुलिस आयुक्त बबलू कुमार ने नाव से इलाकों का निरीक्षण किया है। प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में 24 घंटे निगरानी और राहत व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। ‘नौकरी के चक्कर में मत पड़ो, ई-रिक्शा चलाओ’, ब्रजेश पाठक का बयान वायरल; जानिए पूरा मामला
Published On
By Pratyakshdarshi Samachar
यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का ‘नौकरी के चक्कर में मत पड़ो, ई-रिक्शा चलाओ’ वाला बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह बात उन्होंने सभी युवाओं से नहीं, बल्कि लखनऊ में Bharat Taxi के कार्यक्रम में मौजूद ड्राइवरों को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करते हुए कही थी। UP में Ola-Uber को टक्कर देने उतरी Bharat Taxi, ड्राइवरों से Zero Commission और ₹5 लाख की सुरक्षा का वादा
Published On
By Pratyakshdarshi Samachar
उत्तर प्रदेश में Ola-Uber के मुकाबले Bharat Taxi की शुरुआत हो गई है। इस सेवा से जुड़े ड्राइवर अपनी पूरी कमाई रख सकेंगे और उन्हें बीमा सहित ₹5 लाख तक की सामाजिक सुरक्षा मिलेगी। आकाश बाहर, अब ईशान पर मायावती लगाएंगी दांव? BSP की बड़ी बैठक में तय होगा 2027 का रोडमैप
Published On
By Pratyakshdarshi Samachar
2027 विधानसभा चुनाव से पहले मायावती ने BSP की बड़ी बैठक बुलाई है। आकाश आनंद को किनारे किए जाने के बाद अब छोटे भतीजे ईशान आनंद को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की चर्चा है। लखनऊ में बैठकर अमेरिकी नागरिकों से साइबर ठगी, फर्जी Call Center का भंडाफोड़; 4 महिलाओं समेत 16 पकड़े गए
Published On
By Pratyakshdarshi Samachar
लखनऊ के अलीगंज-कपूरथला इलाके में पुलिस ने अमेरिकी नागरिकों को तकनीकी सहायता देने के बहाने निशाना बनाने वाले कथित फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार महिलाओं समेत 16 लोगों को पकड़ा। शुरुआती जांच में फर्जी हेल्पलाइन और remote-access software के जरिए पीड़ितों की निजी व बैंकिंग जानकारी हासिल करने का आरोप सामने आया है। पति का लोन, पत्नी की FD से SBI ने काट लिए ₹19.90 लाख; हाईकोर्ट ने कहा- ब्याज समेत लौटाओ, ₹1 लाख हर्जाना भी दो
Published On
By Pratyakshdarshi Samachar
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने SBI को एक विधवा की FD से काटे गए ₹19,90,693 ब्याज समेत वापस करने का आदेश दिया है। महिला के पति ने SBI से ₹15 लाख का personal loan लिया था और 2021 में उनकी मृत्यु हो गई थी। कोर्ट ने पाया कि पत्नी न loan की co-borrower थी, न guarantor, surety या consenting party। इसके बावजूद बैंक ने उसकी FD से पति के बकाया loan की वसूली की। कोर्ट ने SBI को चार सप्ताह के भीतर रकम FD की लागू ब्याज दर के साथ लौटाने और ₹1 लाख compensation देने का आदेश दिया। ‘यश ठाकुर बनकर मिला था शाहनवाज’, लखनऊ कार कांड की पीड़िता ने सुनाई पूरी कहानी; शादी को लेकर लगाए गंभीर आरोप
Published On
By Pratyakshdarshi Samachar
लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क के पास कार के बोनट पर युवती को घसीटने के वायरल मामले में पीड़िता ने अब अपने रिश्ते और घटना को लेकर विस्तार से आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि आरोपी शाहनवाज ने शुरुआत में खुद को ‘यश ठाकुर’ बताकर उससे दोस्ती की थी। बाद में असली पहचान सामने आने और रिश्ते को लेकर विवाद बढ़ने का आरोप है। युवती ने शादी और धर्मांतरण को लेकर दबाव डालने के भी आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शाहनवाज को गिरफ्तार कर कार कब्जे में ले ली है और हत्या के प्रयास समेत धाराओं में FIR दर्ज की है। हालांकि पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया था कि युवती की शुरुआती तहरीर में धर्मांतरण का आरोप नहीं था और इस पहलू पर बयान के आधार पर आगे जांच की जाएगी। लखनऊ में युवती को कार से टक्कर मारने वाला शाहनवाज गिरफ्तार, ‘यश ठाकुर’ बनकर पहचान छिपाने का आरोप
Published On
By Pratyakshdarshi Samachar
लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क के पास बुधवार सुबह एक युवती को कार से टक्कर मारने और बोनट पर घसीटने का मामला सामने आया। पुलिस ने आरोपी शाहनवाज को पकड़कर उसकी कार बरामद कर ली है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उससे ‘यश ठाकुर’ नाम से मिला था और दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। जागरण के मुताबिक आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। अपनी ही सरकार में दूसरी बार धरने पर बैठे संजय निषाद, लखनऊ के बाद गोंडा में मोर्चा; जानिए किस मामले ने बढ़ाई नाराजगी
Published On
By Pratyakshdarshi Samachar
यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद अधिकारियों के रवैये से नाराज दिखाई दिए। पार्टी से जुड़े विनोद साहनी की मौत के मामले में उन्होंने लखनऊ के बाद गोंडा में मोर्चा खोल दिया और लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। त्योहारों से पहले यूपी की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, CM योगी का सख्त आदेश; खराब काम पर नपेंगे जिम्मेदार
Published On
By Pratyakshdarshi Samachar
बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुई उत्तर प्रदेश की सड़कों को त्योहारों से पहले दुरुस्त करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। सरकार ने गुणवत्तापूर्ण मरम्मत, नियमित निगरानी और लापरवाही पर कार्रवाई करने को कहा है। लखनऊ में सई नदी पर बनेगा 2-लेन पुल, ₹19.94 करोड़ से बदलेगी हरौनी-भटगवां की राह; जानिए कब शुरू होगा काम
Published On
By Pratyakshdarshi Samachar
लखनऊ के हरौनी और भटगवां पाण्डेय के बीच सई नदी पर दो लेन का नया पुल बनाने की तैयारी है। करीब ₹19.94 करोड़ की इस परियोजना को शासन स्तर से सहमति मिल चुकी है। वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। लखनऊ में नदियां उफनाईं: फसलें डूबीं, पुलिया पर पानी; जानें किन इलाकों में बढ़ी परेशानी
Published On
By Pratyakshdarshi Samachar
लखनऊ के नदी किनारे बसे इलाकों में बढ़ते पानी से मुश्किलें बढ़ गई हैं। फसलों और ग्रामीण रास्तों पर असर पड़ा है। जानें प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति और प्रशासन की तैयारी। 