दिल्ली रैली में नहीं पहुँचे तो कांग्रेस ने किया सस्पेंड! यूपी के 7 जिलाध्यक्षों पर गाज, 3 अन्य राज्यों में 83 पदाधिकारी निलंबित
दिल्ली की 'वोट चोरी' रैली में अनुपस्थित रहने पर युवा कांग्रेस का अनुशासनात्मक एक्शन; अलीगढ़ समेत यूपी के सात जिलों में कार्रवाई, मध्य प्रदेश में 60 नेताओं पर गिरी गाज।
On
दिल्ली की कांग्रेस रैली में शामिल न होने पर पश्चिमी यूपी के सात युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष निलंबित। मध्य प्रदेश, हरियाणा और हिमाचल में 83 पदाधिकारियों पर कार्रवाई।
नई दिल्ली/लखनऊ | 4 नवंबर 2026 | प्रत्यक्षदर्शी समाचार
कांग्रेस की दिल्ली रैली के बाद पार्टी के भीतर बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई सामने आई है। एक नवंबर को रामलीला मैदान में आयोजित 'वोट चोरी' रैली में शामिल नहीं होने के कारण युवा कांग्रेस ने कई राज्यों के पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सात जिलाध्यक्षों पर कार्रवाई हुई है, जबकि मध्य प्रदेश, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में कुल 83 पदाधिकारी निलंबित किए गए हैं।
खबर में खास
-
पश्चिमी यूपी में अलीगढ़ समेत सात जिलों के युवा कांग्रेस अध्यक्ष निलंबित।
-
मध्य प्रदेश में 60, हिमाचल प्रदेश में 13 और हरियाणा में 10 पदाधिकारियों पर कार्रवाई।
-
रैली में अनुपस्थिति को युवा कांग्रेस नेतृत्व ने संगठनात्मक अनुशासनहीनता माना।
-
निलंबन अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।
