PM मोदी ने पूछा—कांग्रेस कितनी सीटें जीती? अगले ही दिन नागपुर से आया जवाब! कांग्रेस ने 3,271 वोटों से बचाई MLC सीट
बैलेट पेपर से हुए विधान परिषद चुनावों में कांग्रेस के प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सवाल उठाया था। इसके बाद नागपुर स्नातक सीट पर कांग्रेस की जीत घोषित हुई। जयराम रमेश ने वाराणसी और नागपुर के नतीजों का हवाला देकर प्रधानमंत्री पर पलटवार किया।
On
MLC Election 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कांग्रेस पर तंज के बाद नागपुर स्नातक सीट से अभिजीत वंजारी 3,271 वोटों से जीत गए। जयराम रमेश ने पीएम मोदी से वाराणसी की दोनों सीटों पर भाजपा की हार का कारण पूछा। जानिए पूरा विवाद।
प्रत्यक्षदर्शी समाचार | नई दिल्ली/नागपुर | 29 अक्टूबर 2026
खबर में खास
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 अक्टूबर को बैलेट पेपर से हुए 28 MLC सीटों के चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर सवाल उठाया।
-
29 अक्टूबर की सुबह नागपुर स्नातक सीट पर कांग्रेस के अभिजीत वंजारी की जीत की पुष्टि हुई।
-
कांग्रेस प्रत्याशी को 67,231 और भाजपा के सुधाकर कोहले को 63,960 मत मिले।
-
जयराम रमेश ने वाराणसी की दोनों सीटों और नागपुर का उदाहरण देकर मोदी के बयान पर पलटवार किया।
-
कांग्रेस ने भविष्य के लोकसभा और विधानसभा चुनाव भी बैलेट पेपर से कराने की मांग दोहराई।
