मोदी कैबिनेट के 5 बड़े फैसले, ₹19,934 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी; रोजगार से लेकर डाक सेवाओं तक जानें क्या बदलेगा
देश में बुलडोजर और क्रेन के निर्माण को बढ़ावा देने के लिए ₹11 हजार करोड़ की योजना, नया एयरपोर्ट और डाक विभाग की योजनाओं को भी मंजूरी।
On
Modi Cabinet Decisions: केंद्र सरकार ने ₹19,934 करोड़ की पांच योजनाओं और परियोजनाओं को मंजूरी दी है। जानें उद्योग, रोजगार, एयरपोर्ट और डाक सेवाओं से जुड़े पांच बड़े फैसले।
प्रत्यक्षदर्शी समाचार | नई दिल्ली | 25 नवंबर 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में करीब 19,934 करोड़ रुपये की पांच महत्वपूर्ण योजनाओं और परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। इनमें घरेलू उद्योगों को बढ़ावा देने, हवाई यातायात की सुविधाओं का विस्तार करने और देशभर में डाक सेवाओं को आधुनिक बनाने से जुड़े फैसले शामिल हैं।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद इन फैसलों की जानकारी दी।
खबर में खास
-
निर्माण उपकरणों के घरेलू उत्पादन के लिए 11,000 करोड़ रुपये।
-
तमिलनाडु में कंटेनर टर्मिनल के लिए 4,288 करोड़ रुपये।
-
असम में नए एयरपोर्ट के लिए 2,014 करोड़ रुपये।
-
डाक सेवाओं के आधुनिकीकरण के लिए 1,141 करोड़ रुपये।
-
डाक विभाग की संपत्तियों के विकास के लिए 1,491 करोड़ रुपये।
