104 दिन से नहीं हुई संसद की बैठक, शीतकालीन सत्र कब होगा? विपक्ष ने उठाए सवाल, उपराष्ट्रपति को लिखा पत्र
13 अगस्त को स्थगित हुई थी संसद की कार्यवाही, महिला आरक्षण और परिसीमन पर भी राजनीतिक चर्चा जारी।
On
Parliament Winter Session 2026: संसद की आगामी बैठक की तारीख स्पष्ट नहीं होने पर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं। CPI सांसद ने उपराष्ट्रपति को पत्र लिखकर सरकार से स्थिति स्पष्ट कराने की मांग की।
प्रत्यक्षदर्शी समाचार | नई दिल्ली | 25 नवंबर 2026
संसद के शीतकालीन सत्र की तारीखों को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। संसद की पिछली बैठक 13 अगस्त 2026 को हुई थी, जिसके बाद से 104 दिन बीत चुके हैं। आगामी सत्र की तारीखों की आधिकारिक घोषणा नहीं होने पर विपक्षी दल केंद्र सरकार से सवाल पूछ रहे हैं।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के राज्यसभा सांसद पी. संदोष कुमार ने बुधवार को उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन को पत्र लिखकर इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।
खबर में खास
-
संसद की पिछली बैठक को 104 दिन बीते।
-
मानसून सत्र का औपचारिक सत्रावसान अभी नहीं हुआ।
-
CPI सांसद ने उपराष्ट्रपति को लिखा पत्र।
-
कांग्रेस ने भी सरकार से सत्र की तारीख बताने की मांग की।
-
महिला आरक्षण और परिसीमन पर राजनीतिक चर्चा जारी।
