राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! CBI-ED जांच का आदेश रद्द, जानें आय से अधिक संपत्ति मामले में अब क्या होगा?
इलाहाबाद हाईकोर्ट में नए सिरे से होगी सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी का पक्ष सुनने का भी दिया निर्देश।
On
Rahul Gandhi News: सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ कथित आय से अधिक संपत्ति के मामले में CBI और ED जांच के हाईकोर्ट के आदेश को रद्द कर दिया है। मामले की दोबारा सुनवाई होगी।
प्रत्यक्षदर्शी समाचार | नई दिल्ली/लखनऊ | 25 नवंबर 2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को बुधवार को सुप्रीम कोर्ट से महत्वपूर्ण कानूनी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उन आदेशों को रद्द कर दिया है, जिनमें राहुल गांधी के खिलाफ कथित आय से अधिक संपत्ति के आरोपों का सत्यापन करने के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) को निर्देश दिए गए थे।
सुप्रीम कोर्ट ने मामले को नए सिरे से सुनवाई के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट वापस भेज दिया है। इसके साथ ही राहुल गांधी को मामले में पक्षकार बनाकर उनका पक्ष सुनने का निर्देश दिया गया है।
खबर में खास
-
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से कानूनी राहत।
-
CBI और ED जांच से संबंधित हाईकोर्ट के आदेश रद्द।
-
भाजपा कार्यकर्ता ने की थी जांच की मांग।
-
इलाहाबाद हाईकोर्ट में दोबारा होगी सुनवाई।
-
आरोपों पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है।
