'पाकिस्तान को बर्बाद कर देंगे'...! ऐसा इतिहास रचेंगे जिसे पूरी दुनिया देखेगी!

'पाकिस्तान को बर्बाद कर देंगे'...! ऐसा इतिहास रचेंगे जिसे पूरी दुनिया देखेगी!

भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' से पाकिस्तान पूरी तरह से तहस-नहस हो चुका है! भारत से पाकिस्तान के लिए निकली एक एक बात पाकिस्तान को तीर की तरह चुभ रही है। पाकिस्तान इस वक़्त दोहरी मार झेल रहा है। क्यूंकि जहां एक तरफ पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने 'ऑपरेशन सिन्दूर' चलाकर पाकिस्तान में घुस कर तबाही मचा दी! तो वहीं, दूसरी तरफ लंबे समय से आजादी की मांग कर रहे 'बलूचिस्तान' ने भी पाकिस्तान से आजाद होने का ऐलान कर दिया है। महंगाई, कंगाली और विदेशों से लोन तो पाकिस्तान झेल ही रहा था! वहीं 1971 के बाद एक बार फिर मुल्क टूटने की कगार पर आ गया है। बलूचिस्तान की सेना ने कह दिया है की हम एक ऐसा इतिहास रचने जा रहें हैं, जिसे पूरी दुनिया देखेगी !

 बलूचिस्तान ने कहा, हम पाकिस्तान को बर्बाद कर देंगे ! बड़ी खबर यह भी है कि प्रमुख बलोच कार्यकर्ता मीर यार बलोच ने भारत सरकार से अपील करते हुए दिल्ली में बलूच दूतावास खोलने की मांग की है। कहा कि पाकिस्तान का ‘आतंकी ढांचा’ जल्द ढहने वाला है, साथ ही, उसने संयुक्त राष्ट्र से मान्यता की भी गुहार लगाई है। आपको बता दें, इस ऐलान के बाद, बलोचिस्तान की आजादी का मुद्दा एक बार फिर 'अंतरराष्ट्रीय स्तर' पर चर्चा का विषय बन गया है। इस ऐलान के बीच बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने 71 हमलों का दावा भी किया है। साथ ही बलूचिस्तान ने भारत सरकार से समर्थन की मांग भी की है!

सेनाओं ने अपने बयान में पाकिस्तान को ‘आतंकी निर्यातक राष्ट्र’ बताते हुए क्षेत्रीय शक्तियों को आगाह किया कि वे इस्लामाबाद पर भरोसा न करें! उन्होंने कहा कि संगठन पाकिस्तान के टुकड़े किए बिना शांत नहीं बैठेगा। मीर यार ने दावा किया है कि, पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान में पैदा हुए तनाव के बीच, बलूचिस्तान और उसके लोगों ने भारत के प्रति समर्थन जताया है। उन्होंने कहा, बलूचिस्तान लोकतांत्रिक गणराज्य के लोग भारत के लोगों को अपना पूरा समर्थन देते हैं। 

चीन पाकिस्तान की मदद कर रहा है, लेकिन बलूचिस्तान और उसके लोग भारत की सरकार के साथ हैं। मीर ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अकेले नहीं हैं, आपके पास 6 करोड़ बलोच देशभक्तों का समर्थन भी है। मैं भारत की शांति और समृद्धि की कामना करता हूं। बलूचिस्तान का इतिहास जब भी लिखा जाएगा, आपके योगदान का जिक्र स्वर्णिम अच्छरों में दर्ज होगा।

 

About The Author