पुष्कर सिंह धामी का दावा- 'दिल्ली में बनेगी डबल इंजन की सरकार'

   पुष्कर सिंह धामी का दावा- 'दिल्ली में बनेगी डबल इंजन की सरकार'

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ समारोह के दृष्टिगत तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात की।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में मीडिया से बातचीत के दौरान दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में इस समय लोग डबल इंजन की सरकारों को प्राथमिकता दे रहे हैं। दिल्ली की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है और वहां पर भाजपा की सरकार बनेगी। लोग दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनाएं।

सीएम धामी ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के अपडेट को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि यूसीसी की सभी तैयारी पूरी हो गई हैं।

बता दें कि मुख्यमंत्री धामी दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। सीएम दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए दिल्ली के कई विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार में जुटे हैं। वह जनता से भाजपा के लिए वोट मांग रहे हैं।

दिल्ली का चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों के नेताओं ने पूरा जोर लगा दिया था। नेता जनता को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हालांकि, दिल्ली में भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है। भाजपा, कांग्रेस और आप पार्टियां दिल्ली में अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं।

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर एक चरण में पांच फरवरी को मतदान होगी। परिणाम आठ फरवरी को घोषित होंगे।

ज्ञात हो कि उत्तराखंड कैबिनेट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में 20 जनवरी को हुई बैठक में राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के लिए नियमावली को मंजूरी दे दी थी।

Tags:

Related Posts

Advertisement

LatestNews

Bihar Politics: महागठबंधन की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में दरार..? Pappu Yadav दिखे अलग-थलग..
Bihar News: बोली महापौर दीपावली और छठ पूजा महापर्व से पहले पूरे नगर निगम क्षेत्र में दुरुस्त होगी लाइटिंग व्यवस्था..
Bihar Politics: बगहा Congress नेताओं ने जलाया प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का पुतला..
रीता बहुगुणा जोशी का भाजपा पार्षद कार्यालय पर आगमन, कार्यकर्ताओं संग स्थापित किया संवाद! 
पाकिस्तान में मस्जिदें और मदरसे ज्यादा... फैक्ट्रियां कम! आर्थिक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा..?
CP Radhakrishnan: Tamil Nadu के साधारण परिवार से 'Vice President' उम्मीदवारी तक का सफर..? #story
स्वाधीनता नहीं, विभाजन दिवस; विधान भवन लखनऊ में राज्य विधान मंडल पेंशनर्स संस्थान की बैठक संपन्न..?