जमुई के बाद समस्तीपुर में युवती से सरेराह बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद चार आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में एक युवती से सरेराह बदसलूकी का वीडियो सामने आया है। जमुई की घटना के बाद सामने आए इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में एक युवती से सरेराह बदसलूकी का वीडियो सामने आया है। जमुई की घटना के बाद सामने आए इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

जमुई की घटना पर मचा हंगामा अभी शांत भी नहीं हुआ था कि समस्तीपुर में युवती को सड़क पर घेरकर बदसलूकी का मामला सामने आ गया; वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया

samastipur-girl-harassment-viral-video-four-arrested-2026.jpg2
समस्तीपुर में युवती से कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

प्रत्यक्षदर्शी समाचार | बिहार डेस्क | 24 सितंबर 2026

खबर में खास

  • समस्तीपुर में युवती से सरेराह बदसलूकी का आरोप
  • बांध बाइपास रोड पर फोटो लेने के लिए रुकी थी युवती
  • घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
  • पुलिस ने FIR दर्ज कर चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
बिहार के जमुई में लड़का और लड़की के साथ हुई बदसलूकी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब समस्तीपुर से ऐसी ही परेशान करने वाली घटना सामने आई है। एक युवती को सड़क पर घेरकर उसके साथ कथित रूप से गाली-गलौज और गलत व्यवहार किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
मामला समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव स्थित बांध बाइपास रोड का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार युवती एक युवक के साथ सड़क से गुजर रही थी। दोनों सड़क किनारे रुककर फोटो ले रहे थे, तभी कुछ युवक वहां पहुंच गए।

युवती को घेरकर की गई बदसलूकी

आरोप है कि युवकों ने दोनों को घेर लिया और उनसे नाम-पता पूछना शुरू कर दिया। इसके बाद युवती के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया गया। वायरल वीडियो में कुछ लोग युवती को गलत तरीके से छूते और सड़क पर खींचते हुए दिखाई दे रहे हैं।
घटना के दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया। बुधवार रात वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में पहुंचा।

चार आरोपियों की गिरफ्तारी

समस्तीपुर पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच करते हुए संबंधित धाराओं में FIR दर्ज की है। पुलिस ने घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस अन्य लोगों की भूमिका और वीडियो में दिखाई देने वाले सभी आरोपियों की पहचान की जांच भी कर रही है। समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने मामले में तेजी से कार्रवाई करने और घटना की पूरी सच्चाई सामने लाने के निर्देश दिए हैं।

जमुई में भी सामने आया था ऐसा मामला

इससे पहले जमुई में कोचिंग से लौट रहे एक नाबालिग लड़के और लड़की को कुछ लोगों ने रास्ते में रोक लिया था। आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट और बदसलूकी की थी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने POCSO Act सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

जमुई के बाद समस्तीपुर में हुई इस घटना ने बिहार में लड़कियों की सुरक्षा और भीड़ द्वारा कानून हाथ में लेने पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर दिया है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि सार्वजनिक स्थान पर किसी युवती को घेरकर उससे बदसलूकी करने का साहस लोगों में आखिर आता कहां से है?

About The Author

Advertisement

LatestNews

‘सिर्फ मेरे बेटे को ही गोली क्यों मारी?’ जमुई कांड के आरोपी नंदन यादव की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
CEC ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे का अल्टीमेटम, CJP ने मांगा इस्तीफा; देशभर में आंदोलन की चेतावनी
‘SIR का कोई मतलब नहीं, चुनाव आयोग की छवि हो रही खराब’, पूर्व आयुक्त अशोक लवासा के बयान से मचा सियासी घमासान
अखिलेश यादव का बड़ा मुस्लिम दांव! जासमीर अंसारी को नेता प्रतिपक्ष बनाने का फैसला, ओवैसी-मायावती की रणनीति पर पड़ेगा असर?
कांग्रेस के गढ़ में अखिलेश यादव का शक्ति प्रदर्शन, PDA रथ पर फूलों की बारिश की तैयारी; रायबरेली में जुटे सपा कार्यकर्ता
TMC के नाम-सिंबल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से पूछा—आखिर कब तक लेंगे अंतिम फैसला?
जमशेदपुर में खड़े ट्रेलर से टकराई तेज रफ्तार कार, मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी तृषा समेत चार की मौत