रीता बहुगुणा जोशी का भाजपा पार्षद कार्यालय पर आगमन, कार्यकर्ताओं संग स्थापित किया संवाद! 

रीता बहुगुणा जोशी का भाजपा पार्षद कार्यालय पर आगमन, कार्यकर्ताओं संग स्थापित किया संवाद! 

लखनऊ- भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शुमार एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी आज अचानक भाजपा के पूर्व उप-सभापति के कार्यालय पहुंची! इस अवसर पर पूर्व उपसभापति गिरीश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यालय में रीता बहुगुणा जोशी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और पूरे कार्यालय में उत्साह का माहौल दिखाई दिया। अपने आगमन के दौरान डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर क्षेत्र में चल रही समस्याओं और जनता की परेशानियों की जानकारी ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं! और उनकी सक्रियता ही संगठन को मजबूती प्रदान करती है। 

इस मौके पर गिरीश गुप्ता ने कहा कि आज लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है, जिसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के रक्षामंत्री एवं लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह को जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग को न्याय और सुविधाएं मिल रही हैं, वहीं पिछली सपा सरकार के कार्यकाल में विकास ठप पड़ा रहा। गुप्ता ने कहा कि आज प्रदेश और देश, प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनें और उन्हें शासन-प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएँ।  रीता बहुगुणा जोशी के आगमन से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ। भाजपा कार्यालय पर इस कार्यक्रम ने न सिर्फ संगठनात्मक मजबूती को रेखांकित किया बल्कि जनता के बीच पार्टी की प्रतिबद्धता का संदेश भी दिया।

Tags:

About The Author

Nitin Vishwakarma Picture

Sub Editor 

3 years experience in digital media. Home district Sitapur Uttar Pradesh. Primary education Saraswati Vidya Mandir Sitapur. Graduation Lucknow University.

Advertisement

LatestNews

LDA कॉलोनी के पार्क पर अवैध कब्जा, भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा सौंदर्यीकरण बजट
पटेल प्रतिनिधि सभा द्वारा भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती आयोजित
Bihar Politics: महागठबंधन की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में दरार..? Pappu Yadav दिखे अलग-थलग..
Bihar News: बोली महापौर दीपावली और छठ पूजा महापर्व से पहले पूरे नगर निगम क्षेत्र में दुरुस्त होगी लाइटिंग व्यवस्था..
Bihar Politics: बगहा Congress नेताओं ने जलाया प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का पुतला..
रीता बहुगुणा जोशी का भाजपा पार्षद कार्यालय पर आगमन, कार्यकर्ताओं संग स्थापित किया संवाद! 
पाकिस्तान में मस्जिदें और मदरसे ज्यादा... फैक्ट्रियां कम! आर्थिक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा..?