मेरठ में ₹2,913 करोड़ का अमेरिकी प्लांट लगाएगी कंपनी, CM योगी ने किया शिलान्यास; किसानों ने उठाई मुआवजे की मांग
गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक गलियारे का शुभारंभ, 298 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर मिलने की उम्मीद।
On
Meerut Industrial Corridor: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में ₹2,913 करोड़ की औद्योगिक परियोजना का शिलान्यास किया। जानें रोजगार, निवेश और किसानों के मुआवजे से जुड़ी पूरी जानकारी।
प्रत्यक्षदर्शी समाचार | मेरठ/लखनऊ | 25 नवंबर 2026
उत्तर प्रदेश में औद्योगिक निवेश बढ़ाने की दिशा में योगी सरकार ने बुधवार को एक और कदम उठाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में 2,913 करोड़ रुपये की लागत वाली औद्योगिक परियोजना का वर्चुअल शिलान्यास किया। इसके साथ ही गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे विकसित किए जा रहे औद्योगिक गलियारे का भी शुभारंभ किया गया।
अमेरिकी कंपनी बाल बेवरेज इंडिया यहां एल्युमीनियम के पेय पदार्थों वाले कैन बनाने का संयंत्र स्थापित करेगी। परियोजना के माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर मिलने की उम्मीद जताई गई है।
खबर में खास
-
मेरठ में 2,913 करोड़ रुपये का प्रस्तावित औद्योगिक निवेश।
-
करीब 298 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर मिलने की उम्मीद।
-
गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे विकसित होगा औद्योगिक क्षेत्र।
-
जमीन के मुआवजे को लेकर किसानों की मांग भी सामने आई।
