#
Woman Biker
हरियाणा 

गुरुग्राम में महिला बाइकर को टक्कर मारने वाला ड्राइवर गिरफ्तार, CCTV देखने के बाद हत्या के प्रयास की धारा भी लगी

गुरुग्राम में महिला बाइकर को टक्कर मारने वाला ड्राइवर गिरफ्तार, CCTV देखने के बाद हत्या के प्रयास की धारा भी लगी गुरुग्राम के वायरल महिला बाइकर हिट एंड रन मामले में बड़ा अपडेट आया है। पुलिस ने आरोपी कार ड्राइवर कल्याण बैंसला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला बाइकर सिया ने आरोप लगाया था कि कार पहले उसका पीछा कर रही थी और बाद में उसकी बाइक को टक्कर मारी गई। आरोपी ने जानबूझकर टक्कर मारने से इनकार किया है। CCTV और उपलब्ध वीडियो की जांच के बाद पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी है।
Read More...
राज्य  हरियाणा 

गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा, फिर कार ने साइड से मारी टक्कर; बाइक कई मीटर घिसटी, वीडियो देख पुलिस ने दर्ज किया केस

गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा, फिर कार ने साइड से मारी टक्कर; बाइक कई मीटर घिसटी, वीडियो देख पुलिस ने दर्ज किया केस गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइकर सिया के साथ हिट एंड रन और कथित रोड रेज का मामला सामने आया है। सिया का आरोप है कि कार सवार काफी देर से उनका पीछा कर रहे थे और दूरी बनाने को कहने के बाद उन्होंने बाइक में साइड से टक्कर मार दी। हादसे में सिया सड़क पर गिर गईं और बाइक कई मीटर तक घिसटती चली गई। पूरा घटनाक्रम बाइक पर लगे कैमरे में रिकॉर्ड हुआ। पुलिस ने वीडियो का स्वत: संज्ञान लेकर केस दर्ज कर लिया है और गाड़ी के नंबर के आधार पर आरोपी चालक की पहचान की जा रही है।
Read More...

Advertisement