#
UP News
<% catList.forEach(function(cat){ %>
<%= cat.label %>
<% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %>
<%= node_description %>
<% } %>
<% catList.forEach(function(cat){ %>
<%= cat.label %>
<% }); %>
Read More...
जाति प्रमाण पत्र के लिए ₹50 हजार? ऑडियो लेकर DM के पास पहुंचा युवक, लेखपाल सस्पेंड
Published On
By Pratyakshdarshi Samachar
उत्तर प्रदेश के बलिया में जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए प्रति आवेदन ₹50 हजार मांगने के आरोप के बाद एक क्षेत्रीय लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। शिकायतकर्ता सुरेंद्र प्रसाद तुरैहा ने जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए दो ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सौंपी थीं। प्राथमिक जांच में रिकॉर्डिंग में बोलने वाले व्यक्ति की पहचान स्पष्ट नहीं हुई, लेकिन शिकायतकर्ता ने आवाज लेखपाल संदीप सिंह की बताई है। अब विभागीय जांच शुरू की गई है। UP के 4 मेडिकल कॉलेजों में अतिरिक्त SC आरक्षण पर रोक, मायावती बोलीं- सुप्रीम कोर्ट जाए योगी सरकार
Published On
By Pratyakshdarshi Samachar
उत्तर प्रदेश के चार सरकारी मेडिकल कॉलेजों में अतिरिक्त आरक्षण व्यवस्था पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की अंतरिम रोक के बाद BSP प्रमुख मायावती ने योगी सरकार से सुप्रीम कोर्ट जाने की मांग की है। मायावती का तर्क है कि सहारनपुर, अंबेडकरनगर, कन्नौज और जालौन के ये मेडिकल कॉलेज SC समाज के कल्याण के लिए Special Component Plan के धन से बनाए गए थे। उनका कहना है कि राज्य सरकार को इस आधार पर अदालत में मजबूती से पक्ष रखना चाहिए था। फिलहाल हाईकोर्ट ने इन कॉलेजों में SC 21%, ST 2% और OBC 27% के अनुसार counselling जारी रखने की अनुमति दी है। UP के 57 हजार पंचायत सहायकों को बड़ी राहत, मानदेय ₹6000 से बढ़कर ₹9000; प्रधान-सचिव नहीं हटा सकेंगे नौकरी से
Published On
By Pratyakshdarshi Samachar
यूपी के 57 हजार से ज्यादा पंचायत सहायकों का मानदेय ₹6000 से बढ़ाकर ₹9000 किया जाएगा। प्रधान-सचिव अब उन्हें सीधे नहीं हटा सकेंगे। आंदोलन के मुकदमे वापस होंगे, हटाए गए सहायकों की बहाली और कैशलेस इलाज की सुविधा भी मिलेगी। मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ध्वस्तीकरण; भारी फोर्स तैनात
Published On
By Pratyakshdarshi Samachar
मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट में बुधवार सुबह आवास एवं विकास परिषद ने पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण अभियान शुरू किया। सुप्रीम कोर्ट ने 14 जुलाई को 44 चिन्हित व्यावसायिक परिसरों/भवनों में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए थे। भवन स्वामियों को खुद अवैध हिस्सा हटाने का समय भी दिया गया था। जिन स्थानों पर आदेश का पालन नहीं हुआ, वहां अब परिषद कार्रवाई कर रही है। 21 सितंबर को कार्रवाई की रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में पेश की जानी है। रातभर तनाव, सुबह 5 बजे चला बुलडोजर: सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद क्यों ढहाई गई? जानिए पूरा विवाद
Published On
By Pratyakshdarshi Samachar
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को शनिवार तड़के बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन का कहना है कि सरकारी जमीन पर बने इस ढांचे को हटाने की कार्रवाई अदालत के फैसले और कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई। वहीं, सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि एक दिन पहले अधिकारियों ने केवल परिसर सील करने का भरोसा दिया था। जानिए मस्जिद विवाद की पूरी कहानी और दोनों पक्षों का दावा। हिंदू बनी पूजा बोली- ‘वापस धर्म बदलने का दबाव, घर का मंदिर भी तोड़ा’; बागपत में FIR, Police जांच में नया पहलू
Published On
By Pratyakshdarshi Samachar
बागपत में पूजा नाम की महिला ने पड़ोसियों पर मंदिर और मूर्तियां तोड़ने तथा दोबारा मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने BNS की धाराओं में FIR दर्ज की है, जबकि शुरुआती जांच में पड़ोसियों के बीच पालतू बिल्ली को लेकर विवाद की बात भी सामने आई है। ‘वर्दी का सम्मान करो’ कहते-कहते बीच सड़क लेट गया PRD जवान! कन्नौज में VIDEO वायरल, मेडिकल के बाद होगा एक्शन
Published On
By Pratyakshdarshi Samachar
कन्नौज में ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात PRD जवान राम सिंह यादव का वीडियो वायरल है। आरोप है कि वह कथित रूप से नशे की हालत में बीच सड़क लेट गया और समझाने पहुंचे कर्मियों से उलझ गया। मेडिकल रिपोर्ट और विभागीय जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। Lucknow News: PRD जवानों को CM योगी की बड़ी सौगात, 23 करोड़ में बनेगा बहुमंजिला बैरक
Published On
By Pratyakshdarshi Samachar
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने PRD जवानों के लिए बड़ी सौगात दी है। लखनऊ में करीब 23 करोड़ रुपये की लागत से बहुमंजिला बैरक बनाया जाएगा। साथ ही जवानों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा की भी शुरुआत की गई है। 