राजा भैया की कथा पर सपा के दो सांसदों के अलग सुर! एक बोले—‘रोक लगाओ’, दूसरे ने कहा—‘धर्म में राजनीति नहीं’
कुंडा में धीरेंद्र शास्त्री की प्रस्तावित कथा पर प्रतापगढ़ सांसद एसपी सिंह पटेल ने रोक की मांग की। कौशांबी सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने धार्मिक आयोजनों को राजनीति से दूर रखने की बात कही।
On
राजा भैया की कुंडा में होने वाली कथा पर सपा के दो सांसदों की अलग प्रतिक्रियाएँ। एसपी सिंह पटेल ने रोक माँगी, पुष्पेंद्र सरोज ने क्या कहा?
प्रत्यक्षदर्शी समाचार | लखनऊ/प्रतापगढ़ | 10 नवंबर 2026
खबर में खास
-
राजा भैया 17 से 19 नवंबर तक कुंडा में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा का आयोजन करा रहे हैं।
-
प्रतापगढ़ सांसद एसपी सिंह पटेल ने कथावाचक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्यक्रम रोकने की मांग की।
-
कौशांबी के सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने कहा कि धार्मिक आयोजनों में राजनीति नहीं होनी चाहिए।
-
अखिलेश यादव पहले ही धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रमों का विरोध कर चुके हैं।
-
धीरेंद्र शास्त्री ने अपने पुराने विवादित बयान पर सफाई देकर माफी मांगी थी।
