परिवहन मंत्री आवास पर सम्पन्न हुई मैराथन बैठक; रोडवेज कर्मचारियों के हित में लिए गए कई अहम फैसले..!

परिवहन मंत्री आवास पर सम्पन्न हुई मैराथन बैठक; रोडवेज कर्मचारियों के हित में लिए गए कई अहम फैसले..!

उत्तर प्रदेश परिवहन मंत्री श्री दया शंकर सिंह के आवास पर 'भारतीय मजदूर संघ' और उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों के बीच चली मैराथन बैठक संपन्न हुई। बैठक में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक, परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी प्रबंध निदेशक श्री मासूम अली सरवर, विशेष सचिव श्री के. पी. सिंह, उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश कुमार सिंह जी के नेतृत्व में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री श्री अनिल कुमार उपाध्याय, प्रदेश संगठन मंत्री श्री राम निवास सिंह, विभाग प्रमुख श्री प्रशांत भाटिया, उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री श्री सत्य नारायण यादव, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष श्री चन्द्र भान सिंह/श्री चतर सिंह, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अरूण भानु तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अशोक सिंह भदौरिया, प्रदेश संगठन मंत्री श्री राजीव त्यागी, प्रदेश सह संगठन मंत्री श्री प्रवेश कुमार सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री अरूण कुमार सिंह समेत संघ एवं रोडवेज कर्मचारी संघ के शीर्ष पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

इस महत्वपूर्ण बैठक में महाकुंभ 2025 के समापन पर मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के अनुरूप 10,000 की राशि एक सप्ताह के भीतर सभी पात्र कर्मचारियों के बैंक खातों में भेजे जाने का निर्णय लिया गया। साथ ही कर्मचारियों को राहत देते हुए लोड फैक्टर के नाम पर की जा रही 50% तक की वेतन कटौती पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया गया।

कर्मचारियों के लिए बड़े फैसले- 

  • DA अब अन्य राज्य कर्मचारियों की भांति बिना कटौती, ड्यू डेट से ही मिलेगा।
  • वर्ष 2001 तक के संविदा कर्मचारियों का शीघ्र नियमितीकरण किया जाएगा।
  • संविदा कर्मियों के लिए सेवा नियमावली तैयार की जाएगी।
  • ESI की सुविधा सभी संविदा कर्मियों को दी जाएगी।
  • संघ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न करने वाले क्षेत्रीय प्रबंधकों/सहायक प्रबंधकों पर कार्रवाई की जाएगी।
  • प्राइवेट व परिवहन निगम वाहनों पर यात्री कर समान किया जाएगा।
  • सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा जल्द मिलेगी।
  • छठे व सातवें वेतन आयोग का एरियर पास किया जाएगा।
  • बोनस एक्ट 1965 के तहत परिवहन कर्मियों को बोनस देने पर सहमति बनी।

संघ का हुआ सम्मान-

बैठक के बाद परिवहन मंत्री श्री दया शंकर सिंह द्वारा संघ शिष्टमंडल का पारंपरिक सम्मान करते हुए पटका पहनाकर, बैग व वस्त्र भेंट कर और रात्रि भोज आयोजित कर उनका स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि संघ के द्वारा दिए गए सुझाव निगम हित में अत्यंत लाभकारी हैं और इन्हें नीति निर्माण में शामिल किया जाएगा। यह बैठक कर्मचारियों के हक और कल्याण के लिए एक मील का पत्थर साबित हो सकती है। परिवहन विभाग के भीतर समन्वय, संवाद और सुधार की दिशा में यह एक सकारात्मक पहल मानी जा रही है।

About The Author

Nitin Vishwakarma Picture

Sub Editor 

3 years experience in digital media. Home district Sitapur Uttar Pradesh. Primary education Saraswati Vidya Mandir Sitapur. Graduation Lucknow University.

Advertisement

LatestNews

क्या बंगाली भाषी मुस्लिमों को सचमुच बनाया जा रहा निशाना ? क्या है ओवैसी के दावों की पूरी सच्चाई!
मदर टेरेसा मेमोरियल स्कूल, लौलाई चिनहट में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर बाल सभा व गोष्ठी का आयोजन..!
Kargil Vijay Diwas: उत्तर प्रदेश के उन जांबाज सैनिकों की कहानी, जिनकी असाधारण वीरता से सफल हुआ ‘ऑपरेशन विजय’..!
सीतापुर में स्कूल मर्जर पर हाईकोर्ट की रोक, Akhilesh Yadav बोले- ‘खुलेंगी PDA पाठशालाएं..!
यूपी की राजनीति में गहराया धार्मिक रंग, अखिलेश यादव की मस्जिद में मौजूदगी पर मचा सियासी बवाल..!
Kawad Yatra 2025: क्षेत्रीय कल्याण के लिए युवाओं ने निकाली 'तूफानी डाक कांवड़' यात्रा
भारतीय मजदूर संघ के 70 वर्ष पूर्ण होने पर दिल्ली में आयोजित समारोह को संघ प्रमुख करेंगे संबोधित..!