#
Rajnath Singh
उत्तरप्रदेश 

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी में बड़ा जश्न, राजनाथ-योगी ने दिखाई बाइक यात्रा को हरी झंडी; 500 युवा जाएंगे वडनगर

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी में बड़ा जश्न, राजनाथ-योगी ने दिखाई बाइक यात्रा को हरी झंडी; 500 युवा जाएंगे वडनगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसी मौके पर काशी से पीएम मोदी की जन्मभूमि वडनगर को जोड़ने वाली सेवा संकल्प बाइक यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में 250 बाइकों पर करीब 500 सेवा यात्रियों के शामिल होने की जानकारी दी गई है। 22 दिनों की यात्रा के दौरान सेवा, स्वच्छता, पौधरोपण और जनसंवाद जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
Read More...

Advertisement