बना लें कोरियन चिली पोटैटो बॉल्स, सब बार-बार खाने के लिए मांगेंगे,

  बना लें कोरियन चिली पोटैटो बॉल्स, सब बार-बार खाने के लिए मांगेंगे,

कोरियन स्पाइसी नूडल्स को ज्यादातर लोग खाना पसंद करते हैं क्योंकि ये खाने में काफी अलग और बेहद टेस्टी है। यदि आप ने भी कोरियन डिशेज नहीं खाई हैं, तो आप घर आसानी से कोरियन चिली पोटैटो बॉल्स बना सकते हैं। इसे बनाना काफी आसान है, चलिए आपको रेसिपी बताते हैं।

कोरियन चिली पोटैटो बॉल्स बनाने के लिए आपको चाहिए-

- चार उबले मसले हुए आलू

- चार बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर

- एक बड़ा चम्मच तेल

- चार से पांच लहसुन की कटी हुई कलियां

- दो बड़े चम्मच सोया सॉस

- एक बड़ा चम्मच कटा हुआ हरा धनिया

- आधा बड़ा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर

- आधा छोटा चम्मच सफेद तिल

- एक से डेढ लीटर पानी

कैसे बनाएं कोरियन चिली पोटैटो बॉल्स

इसे बनाने के लिए चिली पोटैटो बॉल्स बनाने के लिए सबसे पहले कुछ आलू लें और इसे अच्छे से धो लें। फिर इन आलू को अच्छे से उबाल लीजिए। उबालने के बाद इन आलू को मसले लें। अब 4 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर आटा मसले  आलू में डाल दीजिए और इसे अच्छे से मिलाएं। आलू का आटा आपका तैयार है। इस आटे का छोटा-छोटा हिस्सा लें और बॉल्स तैयार कर लें। अब एक पैन में एक लीटर पानी और एक बड़ा चम्मच तेल डालें और इसमें आलू के बॉल्स डालें। फिर इसे कम से कम 10 मिनट तक उबालें। अब इन उबले आलू में धनिया पत्ती. चार लहसुव की कटी हुई कलियां, जो बड़े चम्मच सोया सॉस, आधा बड़ा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, सफेद तिल और आधा कप गर्म तेल डालें। सभी को अच्छे से मिलाएं और कोरियाई चिली पोटैटो बॉल्स का मजा लें।

 

Tags:

Related Posts

Advertisement

LatestNews

पूर्ण राज्य के प्रस्ताव पर J&K विधानसभा में बवाल, BJP विधायक को मार्शलों ने निकाला; उमर बोले- सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं
CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले AISA अध्यक्ष नेहा बोरा को हिरासत में लेने का दावा, दिल्ली पुलिस पर उठे सवाल
SIR विवाद पर चिराग के बाद उपेंद्र कुशवाहा भी बोले- जनता में कंफ्यूजन है, चुनाव आयोग तुरंत सफाई दे
ओवैसी की यूपी एंट्री पर उलेमा से टकराव क्यों? फिरंगी महली के बयान के बाद AIMIM समर्थकों का पलटवार
बारिश में बैरिकेडिंग पर चढ़े अजय राय, पुलिस ने हिरासत में लिया; CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
19 साल बिलासपुर में रहा बांग्लादेशी अतीक, पासपोर्ट से वोटर ID तक मिले कई भारतीय दस्तावेज; STF ने पकड़ा
14 आपत्तियां, फिर भी सर्वसम्मति से फैसले कैसे? चुनाव आयोग की सफाई के बाद उठे नए सवाल