चेहरे पर ग्लिसरीन लगाना पड़ सकता है भारी,

  चेहरे पर ग्लिसरीन लगाना पड़ सकता है भारी,

ग्लिसरीन हमारी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई बार यह त्वचा के लिए नुकसानदायक भी हो सकती है। अधिकतर लोग खूबसूरती बढ़ाने के लिए ग्लिसरीन का इस्तेमाल करते हैं। ग्लिसरीन एंटी-एजिंग के तौर पर काम करती है। इससे मुंहासे कम होते हैं और ब्लैकहेड्स दूर होते हैं। लेकिन ग्लिसरीन के तमाम सारे फायदों के साथ कई नुकसान भी होते हैं। कई बार इसके इस्तेमाल से जलन, एलर्जी और सूजन आदि की समस्या हो सकती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि ग्लिसरीन लगाने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।
त्वचा का लाल होना

कई बार त्वचा पर ग्लिसरीन सूट नहीं करती है, तो त्वचा लाल होने लगती है। ऐसे में आपको अगर ग्लिसरीन सूट नहीं करती है या फिर एलर्जी है, तो आपको फेस पर इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। क्योंकि ऐसी स्थिति में ग्लिसरीन लगाने से त्वचा लाल हो सकती है। इसलिए जब फेस पर पिंपल्स हों, तो आपको फेस पर ग्लिसरीन नहीं लगाना चाहिए।

चेहरे पर चकत्ते होना

त्वचा पर ग्लिसरीन लगाने से कई बार फेस पर चकत्ते की समस्या हो सकती है। कई बार ग्लिसरीन लगाने से पिंपल्स की समस्या हो जाती है। या फिर दाने का खतरा बढ़ सकता है। इस परेशानी से बचने के लिए आपको ग्लिसरीन का इस्तेमाल करने से पहले थोड़ा सा हाथ पर पैच टेस्ट करके जरूर देखें।

सूजन की समस्या

बता दें कि त्वचा पर ग्लिसरीन लगाने से सूजन की समस्या हो सकती है। कई बार त्वचा पर ग्लिसरीन लगाने से इसमें मौजूद तत्व त्वचा पर सूजन ला सकते हैं। 

Tags:

Related Posts

Advertisement

LatestNews

LDA कॉलोनी के पार्क पर अवैध कब्जा, भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा सौंदर्यीकरण बजट
पटेल प्रतिनिधि सभा द्वारा भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती आयोजित
Bihar Politics: महागठबंधन की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में दरार..? Pappu Yadav दिखे अलग-थलग..
Bihar News: बोली महापौर दीपावली और छठ पूजा महापर्व से पहले पूरे नगर निगम क्षेत्र में दुरुस्त होगी लाइटिंग व्यवस्था..
Bihar Politics: बगहा Congress नेताओं ने जलाया प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का पुतला..
रीता बहुगुणा जोशी का भाजपा पार्षद कार्यालय पर आगमन, कार्यकर्ताओं संग स्थापित किया संवाद! 
पाकिस्तान में मस्जिदें और मदरसे ज्यादा... फैक्ट्रियां कम! आर्थिक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा..?