#
Gurugram
राज्य  हरियाणा 

गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा, फिर कार ने साइड से मारी टक्कर; बाइक कई मीटर घिसटी, वीडियो देख पुलिस ने दर्ज किया केस

गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा, फिर कार ने साइड से मारी टक्कर; बाइक कई मीटर घिसटी, वीडियो देख पुलिस ने दर्ज किया केस गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइकर सिया के साथ हिट एंड रन और कथित रोड रेज का मामला सामने आया है। सिया का आरोप है कि कार सवार काफी देर से उनका पीछा कर रहे थे और दूरी बनाने को कहने के बाद उन्होंने बाइक में साइड से टक्कर मार दी। हादसे में सिया सड़क पर गिर गईं और बाइक कई मीटर तक घिसटती चली गई। पूरा घटनाक्रम बाइक पर लगे कैमरे में रिकॉर्ड हुआ। पुलिस ने वीडियो का स्वत: संज्ञान लेकर केस दर्ज कर लिया है और गाड़ी के नंबर के आधार पर आरोपी चालक की पहचान की जा रही है।
Read More...

Advertisement