International Yoga Day: विशाखापट्टनम से PM मोदी ने दिया दुनिया को शांति का संदेश !

International Yoga Day: विशाखापट्टनम से PM मोदी ने दिया दुनिया को शांति का संदेश !

International Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर पीएम मोदी ने विशाखापट्टनम में विशाल जनसमूह के साथ योगाभ्यास किया। इस ऐतिहासिक मौके पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और जनसेना प्रमुख पवन कल्याण भी उनके साथ मौजूद रहे। करीब तीन लाख लोगों ने एक साथ योग कर नया इतिहास रच दिया। इस वर्ष योग दिवस की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” (One Earth, One Health) रही जो पर्यावरण, मानवता और सामूहिक स्वास्थ्य को एक साथ जोड़ती है।

योग ने पूरी दुनिया को जोड़ा है’ -PM मोदी

इस योग दिवस के विशेष अवसर पर पीएम मोदी ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि 'आज योग सभी का है और सभी के लिए है। योग ने पूरी दुनिया को जोड़ा है। चाहे सिडनी ओपेरा हाउस हो, एवरेस्ट की चोटियां हों या फिर समुद्र की लहरें! हर जगह से यही संदेश आता है कि योग एक वैश्विक विरासत है!' उन्होंने कहा जब भारत ने संयुक्त राष्ट्र में 21 जून को ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ घोषित करने का प्रस्ताव रखा था, तब 175 देशों ने उसका समर्थन किया था। आज के वैश्विक परिदृश्य में यह एकता और समर्थन कोई साधारण बात नहीं है। योग, 'मैं से हम' की यात्रा है और यही सेवा, समर्पण और सह-अस्तित्व की भावना को जन्म देता है।

PM मोदी की वैश्विक अपील- 

प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व समुदाय से विशेष आग्रह किया कि योग को केवल व्यक्तिगत साधना तक सीमित न रखा जाए, बल्कि इसे ग्लोबल पार्टनरशिप और लोकनीति का माध्यम बनाया जाए! आज जब दुनिया अशांति और अस्थिरता से जूझ रही है, ऐसे समय में योग हमें शांति की दिशा दिखाता है। भारत की संस्कृति सर्वे भवंतु सुखिनः में विश्वास रखती है, और यही सोच हमें वैश्विक शांति की ओर ले जाती है! 

PM मोदी ने कार्यक्रम की सफलता पर आंध्र प्रदेश की जनता, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल भव्य था, बल्कि भारत की एकजुटता और योग की शक्ति को विश्व के सामने प्रस्तुत करने वाला था।

About The Author

Nitin Vishwakarma Picture

Sub Editor 

3 years experience in digital media. Home district Sitapur Uttar Pradesh. Primary education Saraswati Vidya Mandir Sitapur. Graduation Lucknow University.

Advertisement

LatestNews

PM मोदी को मिली 'धर्म चक्रवर्ती' की उपाधि, बोले - इसे मां भारती को समर्पित करता हूं!
Modi सरकार बदलेगी बेटियों का भविष्य; किशोरियों के लिए हो रही 'नव्या स्कीम' की शुरुवात!
सीजफायर या NO सीजफायर? ट्रम्प का बड़ा बयान; ईरान के ताजा मिसाइल अटैक में 6 इजरायली नागरिकों की मौत..!
सपा ने 3 विधायकों को पार्टी से किया निष्कासित, अखिलेश बोले- जो BJP के साथ हैं, वे समाजवादी नहीं हो सकते !
Bihar में सियासी तूफान तेज; Tejashwi Yadav का हमला, PM Modi को बताया 'पॉकेटमार प्रधानमंत्री'
Jalaun में मजार निर्माण पर भड़के हिंदू संगठन; जिलाधिकारी से की रोक की मांग !
International Yoga Day: विशाखापट्टनम से PM मोदी ने दिया दुनिया को शांति का संदेश !