#
UP Medical College
उत्तरप्रदेश 

UP के 4 मेडिकल कॉलेजों में अतिरिक्त SC आरक्षण पर रोक, मायावती बोलीं- सुप्रीम कोर्ट जाए योगी सरकार

UP के 4 मेडिकल कॉलेजों में अतिरिक्त SC आरक्षण पर रोक, मायावती बोलीं- सुप्रीम कोर्ट जाए योगी सरकार उत्तर प्रदेश के चार सरकारी मेडिकल कॉलेजों में अतिरिक्त आरक्षण व्यवस्था पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की अंतरिम रोक के बाद BSP प्रमुख मायावती ने योगी सरकार से सुप्रीम कोर्ट जाने की मांग की है। मायावती का तर्क है कि सहारनपुर, अंबेडकरनगर, कन्नौज और जालौन के ये मेडिकल कॉलेज SC समाज के कल्याण के लिए Special Component Plan के धन से बनाए गए थे। उनका कहना है कि राज्य सरकार को इस आधार पर अदालत में मजबूती से पक्ष रखना चाहिए था। फिलहाल हाईकोर्ट ने इन कॉलेजों में SC 21%, ST 2% और OBC 27% के अनुसार counselling जारी रखने की अनुमति दी है।
Read More...

Advertisement