योगी के 1.27 करोड़ वोटरों वाले दावे पर पूर्व जजों ने मांगे सबूत! चुनाव आयोग को भी भेजी चिट्ठी की कॉपी
पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज मदन बी. लोकुर की अध्यक्षता वाले स्वतंत्र पैनल ने मुख्यमंत्री से मांगे दस्तावेज; यूपी निर्वाचन अधिकारी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि वोटर लिस्ट में धर्म का डेटा नहीं रखा जाता।
On
UP SIR News: 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के दावे पर पूर्व जजों की स्वतंत्र समिति ने योगी आदित्यनाथ से प्रमाण मांगे। पत्र की कॉपी चुनाव आयोग को भी भेजी गई।
प्रत्यक्षदर्शी समाचार | लखनऊ/नई दिल्ली | 21 नवंबर 2026
उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची में 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम नहीं होने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दावे पर शनिवार को नया घटनाक्रम सामने आया है। सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीशों की एक स्वतंत्र समिति ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उनके दावे से जुड़े दस्तावेज और आंकड़े मांगे हैं। समिति ने पत्र की एक प्रति भारत निर्वाचन आयोग को भी भेजी है।
खबर में खास
-
पूर्व न्यायाधीशों की स्वतंत्र समिति ने योगी आदित्यनाथ से दावे के समर्थन में प्रमाण मांगे।
-
समिति की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश मदन बी. लोकुर कर रहे हैं।
-
21 नवंबर को लिखे पत्र की कॉपी भारत निर्वाचन आयोग को भी भेजी गई।
-
यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पहले स्पष्ट कर चुके हैं कि वोटर डेटा में धर्म या जाति दर्ज नहीं होती।
