बिहार की वो 5 सीटें जो बाकी 238 सीटों पर पड़ेगी भारी, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

बिहार की वो 5 सीटें जो बाकी 238 सीटों पर पड़ेगी भारी, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

Bihar Election 2025 : बिहार अब पूरी तरह से चुनावी रणभूमि में तो उतर चुका है! पूरा चुनाव प्रत्येक सीटों पर नहीं लड़ा जा सकता है, कुछ सीटें ऐसी भी है जो पुरे चुनाव की धड़कन बनी हुई हैं! जो अंत तक चुनावी नतीजों का रुख पलट भी सकती हैं! वो सीटें जहां की हार या जीत, सिर्फ एक उम्मीदवार की नहीं बल्कि पूरी सरकार की किस्मत तय करेगी!  आपको बता दें, वो 5 VIP सीटें जो पुरे चुनाव की धड़कन है!!

1- राघोपुर : जहां RJD पर और NDA का आमना सामना होगा! वो राघोपुर जो तेजस्वी यादव के राजनैतिक करियर कि नीव है, जहां से तेजस्वी यादव विधायक हैं! ये सीट महज एक विधानसभा नही बल्कि महागठबंधन की साख का कड़ा इम्तिहान भी है! 

2- बक्सर : जहां पिछले चुनाव में BJP ने ये सीट आसानी से निकाल ली थी! लेकिन इस बार BJP के खिलाफ आक्रोश और लोकल मुद्दों ने मुकाबला जबरदस्त बना दिया है! केंद्र की योजनाओं का असर कितना पड़ा और कितना नहीं! इसी सीट से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है!  

3- मधेपुरा : यहां जातीय समीकरण हर बार सरकार का रुख तय करता है! इसी सीट से शरद यादव फिर पप्पू यादव और अब नया चेहरा सामने आएगा! सभी ने राजनीति को नई दिशा दी! इस बार यहां OBC और मुस्लिम वोटर का मूड सबसे निर्णायक माना जा रहा है! 

4- गया : यह सीट नीतीश कुमार की महादलित नीति का प्रमुख केंद्र रही है! और अब उनकी ही लोकप्रियता यहाँ परख के दौर में है! यदि गया में NDA पिछड़ती है! तो इसे पूरे राज्य के दलित वोटर का संकेत माना जाएगा! अगर यहां से NDA गई तो राज्य के दलितों का मन पता चलेगा!

5- पाटलिपुत्र : अब यदि पांचवी विधानसभा सीट पाटलिपुत्र कि बात करें तो यहां भी चुनाव के समय माहौल गरम देखने को मिलेगा! एक तो पटना के करीब ऊपर से मीडिया के रडार पर रहने वाली ये सीट- कई बार VIP उम्मीदवारों का अखाड़ा साबित हो चुकी है। इस बार BJP और RJD के बीच आर-पार की टक्कर है। और ये मुकाबला सिर्फ लोकल को ही नहीं, राष्ट्रीय राजनीति को भी मैसेज देगा!!

अब इस बार देखना होगा कि कौन किसपर भारी पड़ेगा! क्योंकि इस बार तीनो का मुकाबला जबरदस्त देखने को मिलेगा! एक तरफ तेजस्वी यादव अपने विज़न से युवाओ के लोकप्रिय बन रहे हैं! वही 9 बार के मुख्यमंत्री रह चुके नीतीश कुमार जो अपने 50 साल के अनुभव के माध्यम से अपना जलवा बिखेर रहे है! तो वही भाजपा भी चुनावी बिशात बिछाने में लगी हुई है! चुनाव के समय ये 5 सीटें सिर्फ जंग के मैदान नहीं बल्कि बिहार की राजनीतिक दिशा तय करने वाली शक्ति हैं। यहां का एक-एक वोट पूरे राज्य का भविष्य बदल सकता है!!

About The Author

Nitin Vishwakarma Picture

Sub Editor 

3 years experience in digital media. Home district Sitapur Uttar Pradesh. Primary education Saraswati Vidya Mandir Sitapur. Graduation Lucknow University.

Advertisement

LatestNews

Bihar Election : क्या बिहार के लिए दिल्ली की कुर्सी छोड़ेंगे 'चिराग पासवान'? जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर
Panjab की राजनीति में खलबली! केजरीवाल का 'कमाल' या भगवंत मान का नाम !
भारत से युद्ध के बाद पाकिस्तान की ये हो गई है हालत; जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर
कट्टरपंथी सोच का शिकार बनी एक छात्रा; शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ्तारी पर उठे सवाल!
गाजा में मासूमों की चीखें; एक साल की जंग, लाखों सपनों का खात्मा !
बिहार की वो 5 सीटें जो बाकी 238 सीटों पर पड़ेगी भारी, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर
Bihar Election 2025 : कौन बनेगा सत्ता का शेर? किसके सिर होगा ताज! नीतीश, तेजस्वी या बीजेपी?