सर्दियों में पुरुष भी पा सकेंगे ग्लोइंग स्किन,

    सर्दियों में पुरुष भी पा सकेंगे ग्लोइंग स्किन,

कड़ाके की ठंड पड़ने लगती है। वहीं इस समय तो आलम कुछ ऐसा है कि लोग सुबह और शाम को गर्म कपड़ों से पैक होकर घर से निकलते हैं। क्योंकि इस मौसम में चलने वाली सर्द हवाओं की वजह से न सिर्फ सेहत खराब होती है, बल्कि इससे त्वचा की नमी भी खो जाती है। हालांकि महिलाएं तो स्किन का खास ख्याल रख लेती हैं। लेकिन पुरुष अक्सर स्किन केयर में लापरवाही बरतने लगते हैं। इसी वजह से कड़ाके की सर्दी में पुरुषों की स्किन डल हो जाती है। 
ऐसे में हर पुरुष को सर्दियों में अपनी स्किन का खास ख्याल रखना चाहिए। लेकिन बहुत से पुरुषों को यह आइडिया ही नहीं होता है कि वह अपनी स्किन का कैसे ध्यान रखें। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम पुरुषों की स्किन केयर के कुछ खास टिप्स देने जा रहे हैं। जिससे कि वह भी अपनी त्वचा का ध्यान रख सकें।

मॉइस्चराइजर

बता दें कि महिलाओं के साथ ही पुरुषों की भी स्किन सर्दियों में रूखी हो जाती है। इसलिए दिन में कम से कम दो बार मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं। साथ ही ध्यान रखें कि फेस और हाथ-पैर के लिए अलग-अलग मॉइस्चराइजर आता है। इसलिए फेस पर हल्के और नॉन-ग्रीसी मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए।

गर्म पानी से रहें दूर

सर्दियों के मौसम में ठंड से दूर रहने के लिए लोग खूब गर्म पानी से नहा लेते हैं। लेकिन ज्यादा गर्म पानी से नहाने से स्किन की नमी खत्म हो जाती है। इसलिए नहाने के लिए हमेशा गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। नहाने के फौरन बाद स्किन पर मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें।

सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना न भूलें

महिलाओं की तरह ही पुरुषों को भी नियमित रूप से सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि सर्दियों में यूवी किरणें आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना न भूलें। 

लिप बाम है जरूरी

अगर आप अपने लुक को खराब नहीं करना चाहते हैं, तो आपको होंठों का खास ख्याल रखना चाहिए। सर्दियों में होंठ फटने लगते हैं, ऐसे में इस समस्या से बचने के लिए लिप बाम का इस्तेमाल करें। किसी ऐसे लिप बाम का इस्तेमाल करें, जिसमें शिया बटर या नारियल तेल हो।

शेविंग के बाद करें ये

सर्दियों में पुरुषों को शेविंग के बाद स्किन का खास ख्याल रखना चाहिए। शेविंग के बाद स्किन को मॉइस्चराइज करना न भूलें। सर्दियों में हमेशा अच्छी क्वालिटी का शेविंग क्रीम और आफ्टरशेव का इस्तेमाल करें।

स्क्रबिंग करें

सप्ताह में एक बार फेस को एक्सफोलिएट करना चाहिए। जिससे कि डेड स्किन सेल्स हट सकें। इससे स्किन चमकदार बनी रहे। इसके लिए हमेशा जेंटल स्क्रब का इस्तेमाल करें। इससे स्किन पर अधिक खिंचाव न हो। इस टिप्स की मदद से पुरुष अपनी स्किन को सर्दियों में भी हेल्दी और चमकदार बना सकते हैं।

Tags:

Related Posts

Advertisement

LatestNews

₹17,104 करोड़ के 5 लिंक एक्सप्रेसवे, 8 निर्माण पैकेज! अखिलेश ने टेंडरों में ‘बँटवारे’ का आरोप लगाया—किसे मिले ठेके?
राहुल गांधी ने PM मोदी को दी खुली बहस की चुनौती, BJP बोली—‘अब चौराहे पर बहस होगी क्या?’ जवानों को लेकर भी छिड़ा विवाद
‘मुझे देशभक्ति मत सिखाइए!’ वंदे मातरम् के दो अंतरों के बाद बैठ गए कांग्रेस के मंत्री, BJP ने थाने में दी शिकायत
‘दिवाली हो या प्रदूषण, मानव जनित रोग’—इमरान मसूद के बयान पर BJP का हमला, सांसद बोले—‘मैंने क्या गलत कहा?’
दिवाली की रात दिल्ली के 36 प्रदूषण स्टेशनों का डेटा क्यों गायब था? खड़गे ने मोदी से माँगा ‘हवा का हिसाब’
13 सीटें कांग्रेस समर्थित गठबंधन ने जीतीं, महायुति को मिलीं 12... फिर भी अध्यक्ष पद पर कैसे बदला फैसला? 4 सरकारी वोटों ने पलटा गणित
UCC में निकाह-तलाक पर सवाल, HUF पर क्यों नहीं? ओवैसी ने फडणवीस सरकार को घेरा, 15 नवंबर तक जनता से राय