#
Delivery Boy
उत्तरप्रदेश 

कानपुर में बाइक समेत 5 फीट गहरे गड्ढे में समाया डिलीवरी बॉय, CCTV में कैद हादसा; हेलमेट ने बचाई जान

कानपुर में बाइक समेत 5 फीट गहरे गड्ढे में समाया डिलीवरी बॉय, CCTV में कैद हादसा; हेलमेट ने बचाई जान कानपुर के जाजमऊ में सड़क पर खुला गड्ढा एक डिलीवरी बॉय के लिए जानलेवा साबित होते-होते बचा। रात में बाइक से गुजर रहा युवक अचानक बाइक समेत करीब 5 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा। हादसा CCTV कैमरे में कैद हो गया। युवक के हेलमेट पहने होने से सिर पर गंभीर चोट नहीं आई और आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सीवर लाइन की मरम्मत के बाद गड्ढा खुला छोड़ दिया गया था और वहां पर्याप्त रोशनी व बैरिकेडिंग भी नहीं थी। हादसे के बाद गड्ढे को मिट्टी से भरकर बैरिकेडिंग कराई गई।
Read More...

Advertisement