सीएम धामी ने की अमित शाह से मुलाकात,

   सीएम धामी ने की अमित शाह से मुलाकात,

नई दिल्ली । उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। सीएम धामी ने मुलाकात की तस्वीरों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, "नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भेंट कर उन्हें प्रदेश में हो रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में आने के लिए आमंत्रित किया।"

सीएम धामी ने पोस्ट में आगे लिखा, "इस अवसर पर उनके साथ उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के सफल क्रियान्वयन और हाल ही में संपन्न निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली जीत सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।"

आपको बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया और सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों में कई स्वदेशी पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया है। इस बार के राष्ट्रीय खेल भी ग्रीन गेम्स हैं। सभी गेंद और ट्रॉफी ई-कचरे से बनाई गई हैं। जीतने वाले खिलाड़ियों के नाम पर एक पेड़ लगाया जाएगा। मैं सभी खिलाड़ियों को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देता हूं।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने के लिए राज्य की धामी सरकार की तारीफ की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज दुनिया कह रही है कि 21वीं सदी भारत की सदी है। बाबा केदारनाथ के दर्शन करने के बाद मेरे मुंह से और दिल से अचानक ही निकला था कि यह दशक उत्तराखंड का दशक है। मुझे खुशी हो रही है कि उत्तराखंड तेजी से आगे बढ़ रहा है। उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य बना है, जिसने यूसीसी लागू की है। मैं कभी-कभी इसे "सेकुलर सिविल कोड" भी कहता हूं।

Tags:

Related Posts

Advertisement

LatestNews

पूर्ण राज्य के प्रस्ताव पर J&K विधानसभा में बवाल, BJP विधायक को मार्शलों ने निकाला; उमर बोले- सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं
CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले AISA अध्यक्ष नेहा बोरा को हिरासत में लेने का दावा, दिल्ली पुलिस पर उठे सवाल
SIR विवाद पर चिराग के बाद उपेंद्र कुशवाहा भी बोले- जनता में कंफ्यूजन है, चुनाव आयोग तुरंत सफाई दे
ओवैसी की यूपी एंट्री पर उलेमा से टकराव क्यों? फिरंगी महली के बयान के बाद AIMIM समर्थकों का पलटवार
बारिश में बैरिकेडिंग पर चढ़े अजय राय, पुलिस ने हिरासत में लिया; CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
19 साल बिलासपुर में रहा बांग्लादेशी अतीक, पासपोर्ट से वोटर ID तक मिले कई भारतीय दस्तावेज; STF ने पकड़ा
14 आपत्तियां, फिर भी सर्वसम्मति से फैसले कैसे? चुनाव आयोग की सफाई के बाद उठे नए सवाल