यूपी चुनाव 2027: हर बूथ पर होगी कैमरे से निगरानी, बुजुर्गों को घर से मतदान की सुविधा; आयोग ने दिए निर्देश
सभी मतदान केंद्रों पर 100 फीसदी वेबकास्टिंग की तैयारी, चुनावी व्यवस्थाओं में कमियां दूर करने के लिए अधिकारियों को एक महीने का समय।
On
UP Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सभी बूथों पर कैमरे से निगरानी की तैयारी है। जानें मतदान केंद्रों की नई व्यवस्था और बुजुर्ग मतदाताओं को मिलने वाली सुविधा।
प्रत्यक्षदर्शी समाचार | गोरखपुर/लखनऊ | 27 नवंबर 2026
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर निर्वाचन आयोग ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों पर कैमरों के माध्यम से निगरानी करने की तैयारी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि सभी मतदेय स्थलों पर वेबकास्टिंग कराई जाएगी।
गोरखपुर में गुरुवार को वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग की अध्यक्षता में तीन मंडलों के 11 जिलों की चुनावी तैयारियों की समीक्षा की गई। शुक्रवार को छह अन्य जिलों की समीक्षा का कार्यक्रम है।
खबर में खास
-
प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की तैयारी।
-
मतदान की गोपनीयता बनाए रखना अनिवार्य।
-
पात्र बुजुर्ग मतदाताओं के लिए घर से मतदान की सुविधा।
-
चुनावी तैयारियों में कमियां दूर करने के लिए एक महीने का समय।
-
चार जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करने का कार्यक्रम।
