बिहार के मंत्री अशोक चौधरी का शिक्षक पद से इस्तीफा मंजूर, क्या अब बचेगी MLC की सदस्यता? तेजस्वी यादव ने भी उठाए सवाल
पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की सिंडिकेट बैठक में हुआ फैसला, लाभ के पद को लेकर विवाद में घिरे जेडीयू नेता अशोक चौधरी।
On
Bihar Politics: बिहार के मंत्री अशोक चौधरी का असिस्टेंट प्रोफेसर पद से इस्तीफा आज मंजूर हो गया। लाभ के पद से जुड़े विवाद के बीच उनकी विधान परिषद सदस्यता को लेकर सवाल बने हुए हैं।
प्रत्यक्षदर्शी समाचार | पटना | 28 नवंबर 2026
बिहार की राजनीति में मंत्री अशोक चौधरी की शिक्षक पद पर नियुक्ति से जुड़े विवाद में शनिवार को नया घटनाक्रम सामने आया है। पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने असिस्टेंट प्रोफेसर पद से उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है। विश्वविद्यालय की सिंडिकेट बैठक में इस संबंध में फैसला लिया गया।
अशोक चौधरी बिहार सरकार में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री हैं। मंत्री और विधान परिषद सदस्य रहते हुए विश्वविद्यालय में शिक्षक के पद पर उनकी नियुक्ति को लेकर कानूनी तथा संवैधानिक सवाल उठे थे।
खबर में खास
-
पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने आज मंजूर किया अशोक चौधरी का इस्तीफा।
-
पटना के एएन कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुई थी नियुक्ति।
-
लाभ के पद को लेकर लोकभवन ने उठाए थे सवाल।
-
तेजस्वी यादव ने भी नियुक्ति विवाद पर दी प्रतिक्रिया।
-
विधान परिषद सदस्यता को लेकर अंतिम स्थिति स्पष्ट नहीं।
