संसद के विशेष सत्र से पहले INDIA गठबंधन की बड़ी बैठक, 850 लोकसभा सीटों के प्रस्ताव पर खड़गे ने उठाए सवाल
खड़गे के आवास पर जुटे राहुल गांधी समेत विपक्षी नेता, परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों पर हुई रणनीतिक चर्चा।
On
Parliament Special Session 2026: दिल्ली में आज INDIA गठबंधन के नेताओं ने बैठक की। लोकसभा की सीटें बढ़ाने के प्रस्ताव और परिसीमन विधेयक को लेकर विपक्ष ने अपनी आपत्तियां सामने रखीं।
प्रत्यक्षदर्शी समाचार | नई दिल्ली | 28 नवंबर 2026
संसद के विशेष सत्र से पहले शनिवार को दिल्ली में विपक्षी दलों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर INDIA गठबंधन के नेताओं ने केंद्र सरकार के प्रस्तावित परिसीमन विधेयक और महिला आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
बैठक में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। संसद के आगामी सत्र में सरकार के विधायी प्रस्तावों पर विपक्ष की रणनीति इस बैठक का प्रमुख विषय रही।
खबर में खास
-
दिल्ली में आज हुई विपक्षी दलों की महत्वपूर्ण बैठक।
-
परिसीमन विधेयक पर साझा रणनीति को लेकर चर्चा।
-
लोकसभा में 850 सीटों के प्रस्ताव पर खड़गे ने जताई आपत्ति।
-
सोमवार से लोकसभा का विशेष सत्र शुरू होने की तैयारी।
-
महिला आरक्षण लागू करने की प्रक्रिया पर भी राजनीतिक बहस।
