यूपी में 125 सीटों पर कांग्रेस की दावेदारी, 10 दिसंबर को सहारनपुर में राहुल गांधी की रैली की तैयारी
सपा से सीट बंटवारे पर बातचीत के बीच दिल्ली में खरगे, राहुल और प्रियंका गांधी की बैठक, यूपी में चुनावी अभियान की तैयारी तेज।
On
UP Election 2027: राहुल गांधी 10 दिसंबर को सहारनपुर से कांग्रेस का चुनावी अभियान शुरू कर सकते हैं। दिल्ली में कांग्रेस नेतृत्व ने 125 सीटों की दावेदारी पर भी चर्चा की है।
प्रत्यक्षदर्शी समाचार | लखनऊ/नई दिल्ली | 28 नवंबर 2026
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस ने अपने चुनावी अभियान की तैयारियां तेज कर दी हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 10 दिसंबर को सहारनपुर में जनसभा करके प्रदेश में पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत कर सकते हैं।
इस बीच समाजवादी पार्टी के साथ सीट बंटवारे को लेकर दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई है। कांग्रेस के लिए कम से कम 125 विधानसभा सीटों की दावेदारी पर चर्चा हुई है।
खबर में खास
-
10 दिसंबर को सहारनपुर में राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली।
-
कांग्रेस नेतृत्व की बैठक में 125 सीटों पर चर्चा।
-
खरगे और प्रियंका गांधी के चुनावी कार्यक्रमों की भी तैयारी।
-
सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर अंतिम फैसला बाकी।
