#BJP Uttar Pradesh - Pratyakshdarshi Samachar

पीएम मोदी के आगमन से लखनऊ छावनी में तब्दील, राष्ट्र प्रेरणा स्थल का आज लोकार्पण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लखनऊ में प्रेरणा स्थल का करेंगे उद्घाटन

लखनऊ |आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पूरी तरह बदले हुए अंदाज़ में नज़र आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हैं। शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस और सुरक्षा बल तैनात हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

हेलीकॉप्टर से राष्ट्र प्रेरणा स्थल जाएंगे पीएम
एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर हेलीकॉप्टर के जरिए राष्ट्र प्रेरणा स्थल पहुंचेंगे। उनके साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे।

101 फीट ऊंची अटल प्रतिमा का होगा अनावरण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे। यह प्रतिमा देश की सबसे ऊंची प्रतिमाओं में से एक मानी जा रही है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

म्यूजियम का भी होगा लोकार्पण
कार्यक्रम के दौरान जनसंघ के संस्थापक नेताओं की कांस्य प्रतिमाओं और उनके जीवन से जुड़े संस्मरणों को सहेजने के लिए बनाए गए म्यूजियम का भी लोकार्पण किया जाएगा।
65 एकड़ में फैले इस राष्ट्र प्रेरणा स्थल के निर्माण पर करीब 232 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं, जबकि कांस्य प्रतिमाओं के निर्माण पर 21 करोड़ रुपये की लागत आई है।

दुल्हन की तरह सजाया गया लखनऊ
इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर लखनऊ शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। प्रमुख चौराहों पर आकर्षक लाइटें लगाई गई हैं और दीवारों पर चित्रकारी कराई गई है।

मूर्तियों को लेकर AIMIM ने उठाए सवाल
AIMIM के प्रवक्ता आसिम वकार ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल में लगी मूर्तियों को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यहां ब्राह्मण समुदाय से जुड़े नेताओं की मूर्तियां लगाई गई हैं, जबकि अन्य वर्गों के महापुरुषों को शामिल नहीं किया गया।
उन्होंने इस मुद्दे पर मायावती और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की चुप्पी पर भी सवाल उठाए हैं।

प्रधानमंत्री का पूरा कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा —

1:50 बजे – लखनऊ एयरपोर्ट आगमन
2:10 बजे – हेलीकॉप्टर से राष्ट्र प्रेरणा स्थल पहुंचना
2:30 से 3:00 बजे – म्यूजियम का अवलोकन
3:20 बजे – राष्ट्र प्रेरणा स्थल का औपचारिक लोकार्पण
इसके बाद – विशाल जनसभा को संबोधन

यातायात व्यवस्था में बदलाव
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। बुधवार रात 12 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन लागू किया गया है, जो कार्यक्रम समाप्त होने तक जारी रहेगा।
हालांकि, एंबुलेंस, दमकल, शव वाहन और स्कूली वाहनों को डायवर्जन मार्गों से गुजरने की अनुमति दी गई है।

लखनऊ के लिए ऐतिहासिक दिन
यह कार्यक्रम लखनऊ के लिए बेहद खास माना जा रहा है। राष्ट्र प्रेरणा स्थल भारतीय जनसंघ और भाजपा के तीन प्रमुख विचारकों — श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी — को समर्पित है।
लाखों कार्यकर्ता और समर्थक इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनने को उत्साहित हैं।