टेकगैजेट - Pratyakshdarshi Samachar

निवेशकों को करीब 40,000 करोड़ रुपये का नुकसान
मुंबई । भाविश अग्रवाल की अगुआई वाली ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में गिरावट जारी रहने से निवेशकों पर भारी असर पड़ा है। कंपनी के शेयर के उच्चतम मूल्यांकन के बाद से अब तक करीब 40,000 करोड़ रुपये डूब चुके हैं।

लिस्टिंग के बाद शुरुआती उछाल से 66,000 करोड़ रुपये के मूल्यांकन वाली कंपनी का बाजार पूंजीकरण अब घटकर 26,187.81 करोड़ रुपये रह गया है।

पिछले साल अगस्त में 76 रुपये प्रति शेयर पर अपनी शुरुआत करने वाले इस शेयर पर लगातार बिकवाली का दबाव रहा है। यह मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 3 प्रतिशत से अधिक गिरकर 58.84 रुपये के अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया।

बढ़ते घाटे, घटते राजस्व, मौजूदा सेवा-संबंधी मुद्दों और भारतीय शेयर बाजार में व्यापक सुधार की चिंताओं ने शेयर में गिरावट में योगदान दिया है।

पिछले सप्ताह, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर फर्म ने अपने कंसोलिडेटेड शुद्ध घाटे में 50 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जो कि वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में 376 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में 564 करोड़ रुपये हो गया।

इसी अवधि के दौरान फर्म का परिचालन राजस्व भी 19 प्रतिशत घटकर 1,296 करोड़ रुपये से 1,045 करोड़ रुपये रह गया। अपने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में, कंपनी ने तिमाही के दौरान बढ़े हुए घाटे के लिए "अत्यधिक प्रतिस्पर्धी माहौल और सेवा चुनौतियों" को जिम्मेदार ठहराया।

हालांकि, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी एग्रीगेटर ने दावा किया कि सेवा संबंधी मुद्दों को ठीक कर लिया गया है और यह इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में अपनी उपस्थिति बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखे हुए है।

पिछले साल दिसंबर में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेक्टर में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 20 फीसदी से नीचे आ गई, जबकि जून 2024 में यह 49 फीसदी थी।

7 फरवरी को एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने कहा, "अक्टूबर में त्योहारी बिक्री के कारण मजबूत प्रदर्शन देखने को मिला, हालांकि, उच्च प्रतिस्पर्धी माहौल और सेवा चुनौतियों के कारण समग्र तिमाही कमजोर रही।"

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने भ्रामक विज्ञापन और अनुचित ट्रेड प्रैक्टिस के आरोपों पर कंपनी को 'कारण बताओ' नोटिस जारी किया था।

iphone 16 से कितना अलग होगा iPhone SE 4?
पूरी उम्मीद है कि एपल 19 फरवरी को iPhone SE 4 को लॉन्च कर सकती है। कम कीमत वाले आईफोन की रेंज में ये एक बड़ा अपग्रेड होगा। एपल इसे मॉडर्न लुक के साथ पेश करेगी और  इसमें की एडवांस्ड फीचर्स दिए जा सकते हैं। ऐसे में ये आईफोन 16 के लिए भी एक चुनौती बन सकता है। अगर आप नया आईफोन लेना चाहते हैं तो जान लेते हैं कि iPhone SE 4 कंपनी के पहले से मौजूद आईफोन 16 से कितना अलग होगा।

कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि iPhone SE 4 में आईफोन 16 वाले कुछ फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। एपल अपने नए आईफोन में A18 चिपसेट दे सकती है। यही चिपसेट आईफोन 16 को पावर करता है। इसी प्रकार नए आईफोन के डिस्प्ले का आकार आईफोन 16 के बराबर होगा। आईफोन 16 की तरह आईफोन के रियर में भी 48 मेगापिक्सल मिल सकता है। हालांकि, कीमत के आधार पर दोनों आईफोन्स में कुछ अंतर भी देखने को मिल सकते हैं।

दोनों ही मॉडल में 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले मिलेगा। आईफोन 16 में हायर पीक ब्राइटनेस और प्रोमोशन और डायनामिक आईलैंड जैसे फीचर हैं, लेकिन iPhone SE 4 से ये फीचर गायब हो सकता है। इसी तरह कैमरा कैपेबिलिटी में iPhone SE 4 पीछे रहेगा। इसमें आईफोन 16 में मिलने वाला अल्ट्रा-वाइड लेंस नहीं होगा। ऐसे में अल्ट्रा-वाइड शॉट्स लेने वाले लोग आईफोन 16 ही खरीदना पसंद करेंगे।

Samsung Galaxy F06 5G इस दिन होगा लॉन्च,
भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन, Samsung Galaxy F06 5G, लॉन्च करने जा रहा है। ये फोन दो कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगा और इसे फ्लिपकार्ट व सैमसंग के स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। लॉन्च से कुछ दिन पहले ही कंपनी ने इसके प्रमुख फीचर्स, स्टोरेज वेरिएंट्स, सॉफ्टवेयर सपोर्ट और अन्य जानकारी शेयर कर दी है।

Samsung Galaxy F06 5G भारत में 12 फरवरी को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। ये स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट और सैमसंग के ऑफलाइन स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसकी कीतम को लेकर भी संकेत मिले हैं। Samsung Galaxy F06 5G की भात में 9,000 रुपये से 9,999 रुपये के बीच कीमत होने की संभावना है। ये Bahama Blue और Lit violet दो कलर ऑप्शंस में आएगा।

बता दें कि, सैमसंग के इस अपकमिंस स्मार्टफोन में 6.8 इंच की HD+LCD स्क्रीन उपलब्ध कराई जाएगी जो 800 निट्स ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा ये फोन Dimensity 6300 चिपसेट प्रोसेसर से लैस होगा। जानकारी के मुताबिक, ये डिवाइस 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक इंटरनल स्टोरेज के साथ बाजार में उतारा जाएगा।

इसके कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50 एमबी के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर देखने को मिल जाएगा। वहीं, सेल्फी के लिए डिवाइस में एक 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूदा रहेगा। ये फोन 4 साल तक Android OS और सिक्योरिटी अपडेट्स के साथ बाजार में आएगा।

बिना किसी लिंक पर क्लिक किए हैक हो सकता है आपका स्मार्टफोन
स्कैमर्स नए तरीके से ठगी का कार्य कर रहे हैं। नए-नए तरह से स्कैम हो रहे हैं। इन स्कैम से आपको भी सतर्क रहने की काफी जरुत है। स्पाइवेयर हमले के कारण कम से कम 24 देशों में लाखों व्हाट्सएप उपयोगकर्ताओं को जासूसी का खतरा हो सकता है। अकेले इटली में कम से कम सात मामलों की पुष्टि हुई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायली निगरानी कंपनी पैरागॉन सॉल्यूशंस से जुड़े स्पाइवेयर का इस्तेमाल पत्रकारों, कार्यकर्ताओं और नागरिक समाज के सदस्यों को निशाना बनाने के लिए किया गया था। सबसे खतरनाक पहलू "ज़ीरो-क्लिक" हैकिंग का उपयोग है, जिसके लिए किसी उपयोगकर्ता इंटरैक्शन की आवश्यकता नहीं होती है। इसका मतलब है कि उपयोगकर्ता द्वारा किसी भी लिंक पर क्लिक किए बिना फोन को हैक किया जा सकता है।

व्हाट्सएप यूजर्स हो जाएं सावधान

व्हाट्सएप की मूल कंपनी मेटा ने पुष्टि की है कि मैसेजिंग प्लेटफॉर्म को हैकर्स ने निशाना बनाया था। इटली में कई व्यक्तियों के खिलाफ स्पाइवेयर का इस्तेमाल किए जाने की रिपोर्ट मिलने के बाद कंपनी ने इटली की राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा एजेंसी को सतर्क कर दिया। प्रभावित लोगों में प्रसिद्ध प्रवासी बचाव कार्यकर्ता और मेडिटेरेनिया सेविंग ह्यूमन्स के सह-संस्थापक लुका कासारिनी और खोजी पत्रकार फ्रांसेस्को कैंसलेटो शामिल थे।

इटली के यूजर्स का व्हाट्सएप हैक हुआ

कासारिनी ने मैसेजिंग सेवा से प्राप्त एक व्हाट्सएप अलर्ट शेयर किया जिसमें बताया गया कि उनका डिवाइस हैक हो गया है। यह अलर्ट मेटा की घोषणा के साथ मेल खाता है कि पैरागॉन सॉल्यूशंस ने 24 से अधिक देशों में लगभग 90 उपयोगकर्ताओं को टारगेट किया था। इटली के प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के कार्यालय ने एक बयान में घटना की निंदा करते हुए इसे गंभीर बताया। इसने पुष्टि की कि राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा एजेंसी मामले की जांच कर रही है।

Apple अगले हफ्ते लॉन्च कर सकती है iPhone SE4,
ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि एपल इस साल का पहला आईफोन अगले हफ्ते लॉन्च कर सकती है। एपल बिना किसी इवेंट के iphone SE4 को अगले हफ्ते लॉन्च करने की योजना बना रही है। ये 2022 में लॉन्च हुए iphone SE3 की जगह लेगा। बताया जा राह है कि, नए आईफोन का डिजाइन काफी बदला होगा।

आमतौर पर एपल बजट आईफोन लाइनअप को मार्च या अप्रैल में लॉन्च करती है। इसे देखते हुए उम्मीद की जा रही थी कि iphone SE4 को भी अगले महीने लॉन्च किया जाएगा, लेकिन अब एपल अगले हप्ते ही इसे लॉन्च कर रही है। कंपनी इसके जरिए अपनी बिक्री बढ़ाने के साथ-सात ग्राहकों को दूसरी कंपनियों की तरफ जाने से भी रोकना चाहती है। कंपनी अपनी वेबसाइट पर प्रेसरिलीज के जरिए इस फोन की लॉन्चिंग का ऐलान कर सकती है। 11 फरवरी को कंपनी Power Beats Pro 2 इयरबड्स लॉन्च करेगी। माना जा रहा है कि उसी दिन iphone se4 को लॉन्च किया जा सकता है।

iphone se 4 को आईफोन 16e भी कहा जा सकता है। इसके डिजाइन में कई बदलाव किए जाएंगे। आईफोन एसई 3 में जहां टच आईडी और 4.7 इंच का डिस्प्ले था, वहीं नए आईफोन में आधुनिक डिजाइन दिया जाएगा। इसमें फेस आईडी और USB-C पोर्ट मिलने की लगभग पुष्टि हो चुकी है। इसका लुक आईफोन 14 की तरह हो सकता है और इसे 6.06 के OLED डिस्प्ले से लैस किया जाएगा। बताया जा रहा है कि ऐपल इसमें A18 चिपसेट दे सकती है, जिसे 8GB RAM के साथ पेयर किया जाएगा। इसमें स्टैंडर्ड स्टोरेज 128 जीबी होने की उम्मीद है।

ऐसे कयास हैं कि iphone SE 4 के लिए इस बार ग्राहकों को अधिक कीमत चुकानी पड़ सकती है। 2022 में आईफोन एसई 3 भारत में लगभग 43,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था।

OLA ने लॉन्च की Roadster इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल,
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल OLA Electric ने इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के सेगमेंट में एंट्री की है। कंपनी ने बुधवार को Roadster X और Roadster X+ को लॉन्च किया। इस मोटरसाइकिल का शुरुआती प्राइस 74,999 रुपये का है। इसकी डिलीवरी मार्च से शुरू होगी।

Roadster X को तीन वेरिएंट्स -2.5 kWh, 3.5 kWh और 4.5 kWh में लाया गया है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के 2.5 kWh के वेरिएंट की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 140 किलोमीटर, .35 kWh की लगभग 196 किलोमीटर और 4.5 kWh वेरिएंट की लगभग 252 किलोमीटर की है। इसका 2.5 kWh वेरिएंट केवल 3.4 सेकेंड में 0-40 Km/h की स्पीड पर पहुंच सकता है। इसके 3.5 kWh और 4.5 kWh के वेरिएंट्स केवल 3.1 सेकंड में इस स्पीड पर पहुंच सकते हैं। Roadster X के 2.5kWh की टॉप स्पीड 105 kWh, 3.5 kWh और 4.5 kWh वेरिएंट्, की 118 किलोमीटर प्रतिघंटे की है। इस मोटरसाइकिल का पीक पावर आउटपुट 9.38 HP का है। Roadster X के 2.5 kWh वाले बैटरी वेरिएंट का प्राइस 74,999 रुपये, 3.5 kWh का 84999 रुपये और 4.5 kWh का 95,999 रुपये का है।

ओल इलेक्ट्रिक ने Roadster X+ को 4.5 kWh और 9.2 kWh के दो बैटरी वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया है। इसका पीक पावर आउटपुट 14.75 एचपी का है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की टॉप स्पीड 125 किलोमीटर प्रतिघंटे की है। ये केवल 2.7 kWh सेकेंड में 0-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड पर पहुंच सकती है। इसके 4.5 kWh वाले बैटरी वेरिएंट की रेंज लगभग 252 किलोमीटर और 9.1 kWh वाले वेरिएंट की लगभग 500 किलोमीटर की है।

गूगल की चेतावनी 250 करोड़ अकाउंट्स पर हैकिंग का खतरा
गूगल ने Gmail यूजर्स को सावधान रहने के लिए कहा, क्योंकि पुष्टि की गई है कि 250 करोड़ (2.5 बिलियन) अकाउंट्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के माध्यम से हैकिंग के खतरे में हैं। हैकर्स खुद को गूगल सपोर्ट एजेंट बताकर यूजर्स से संवेदनशील जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।

किस तरह ठगी कर रहे हैं साइबर अपराधी

फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, हैकर्स यूजर्स को कॉल कर यह दावा कर रहे हैं कि उनका गूगल अकाउंट हैक हो गया है। वे यूजर्स को एक रिकवरी कोड भेजते हैं और उसे इस्तेमाल करके अकाउंट रिकवर करने के लिए कहते हैं। वहीं, हैकर्स द्वारा भेजे गए ईमेल और रिकवरी कोड पूरी तरह से असली लगते हैं, जिससे यूजर्स आसानी से इनके झांसे में आ सकते हैं।

अपने अकाउंट को सेफ रखने के लिए तुरंत उठाएं ये कदम

अगर आपको भी कोई संदिग्ध कॉल या ईमेल मिले, तो उसे तुरंत हो इग्नोर करें। गलती से भी रिकवरी कोड का उपयोग कर लिया है, तो तुरंत अपना Gmail पासवर्ड बदलें। पासवर्ड बदलने के लिए अपने एंड्रॉयड डिवाइस की सेटिंग में जाएं।

फिर Google ऑप्शन पर टैप करें और अपना नाम चुनें। अब  Manage your Google Account क्लिक करें। ऊपर दिए गए Security टैब पर जाएं। How to sign in to your Google account के तहत Password ऑप्शन पर क्लिक करें। नया पासवर्ड दर्ज करें और change password पर टैप करें। अगर आप अपना पासवर्ड भूल गए हैं, तो Forgot my password पर टैप करें और ऑन-स्क्रीन निर्देषों का पालन करें।

जानें टेक्नोलॉजी सेक्टर में क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा?
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025 को लेकर कई बड़े ऐलान किए हैं। सरकार ने ओपन सेल LED टीवी पैनल पर लगने वाली इंपोर्ट ड्यूटी को कम किया है। इंटरैक्टिव डिस्प्ले पैनल पर लगने वाली इंपोर्ट ड्यूटी को 10 फीसदी से बढ़ाकर 20 फीसदी कर दिया है। इससे प्रीमियम स्मार्ट डिस्पले महंगे हो जाएंगे।

वहीं स्मार्टफोन्स सस्ते हो सकते हैं, क्योंकि अब पार्ट्स पर लगने वाले इंपोर्ट ड्यूटी को हटा दिया गया है। इसके अलावा स्मार्टफोन्स एक्सेसरीज भी सस्ती हो सकती है। इसकी वजह लिथियम आयन बैटरी पर दी गई छूट है। साथ ही सरकार भारत के लिथियम आयन बैटरी की मैन्युफैक्चरिंग को भी बढ़ावा दे रही है। मोबाइल फोन के विभिन्न पार्ट्स पर भी ड्यूटी कम की गई है।

इंटरैक्टिव फ्लैट पैनल डिस्प्ले पर कस्टम ड्यूटी बढ़ा कर 20 प्रतिशत कर दिया गया है। हालांकि, LCD-LED TV ओपन सेल्स और कॉम्पोनेंट्स से ड्यूटी हटा ली गई है। इससे पहले 2.5 प्रतिशत की इंपोर्ट ड्यूटी लगती थी। इसे लोकल मैन्यूफैक्चरर्स के लिए किया गया है ताकि भारत में इसका प्रोडक्शन बढ़ सके।

बजट 205 में पीसीबीए के पार्ट्स, कैमरा मॉड्यूल, कनेक्टर, वायर्ड हेडसेट के रॉ मैटेरियल, माइक्रोफोन और रिसीवर, यूएसबी केलब, फिंगरफ्रिंट रीडर, मोबाइल फोन सेंसर पर लगाने वाले कस्टम ड्यूटी को खत्म कर दिया गया है। पहले इन कंपोनेंट्स पर 2.5 फीसदी ड्यूटी लगती थी। इसकी वजह से स्मार्टफोन की कीमत कम हो सकती है।

इसके अलावा ओपन सेल LCD और LED पैनल्स पर ड्यूटी को घटाकर 0 कर दिया गया है। इसकी वजह से बड़ी स्क्रीन वाले डिवाइसेस की कीमत कम होगी। इसका असर भारत में मैन्युफैक्चर होने वाले लैपटॉप और टैबलेट्स पर पड़ेगा।

कम बजट में Amazon पर मेन्स के लिए मिल रही हैं धांसू Smartwatch
महिलाएं अपने पसंदीदा मैन को तोहफे में स्मार्टवॉच गिफ्ट कर सकती हैं। अगर मेन्स काफी समय से शानदार फीचर वाली स्मार्टवॉच लेने की सोचे रहे हैं, तो आपको बता दें कि यह लेख आपके लिए है। दरअसल अमेज़न पर जबरदस्त लुक के साथ कम बजट में बढ़िया स्मार्टवॉच मिल रही है। लंबे समय से स्मार्टवॉच खरीदने की इच्छा को अब आप पूरा कर सकते हैं, क्योंकि अमेज़न दे रहा है धांसू ऑफर। बिना देर किए इन स्मार्टवॉच को जल्द ही खरीद लें। अगर महिलाएं किसी पुरुष को गिफ्ट में स्मार्टवॉच देना चाहती हैं, तो एक बार इन स्मार्टवॉच को जरुर खरीदें। आप 2000 रुपये के बजट में जबरदस्त स्मार्टवॉच खरीद सकते हैं। आइए आपको बताते हैं सबसे बेस्ट 5 स्मार्टवॉच फॉर मैन।

Noise Canvas Smart Watch

अमेज़न पर यह स्मार्टवॉच 2000 रुपये के कम बजट में मिल रही है। Noise की इस वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग का ऑप्शन दिया गया है। यह अमेज़न पर केवल 1,599 रुपये की मिल रही है। इस स्मार्टवॉच में 7 कलर के ऑप्शन मिल रहे हैं। अब तक अमेजन पर Niose की वॉच को हजार से भी ज्यादा लोगों ने खरीदा है।

स्पेशल फीचर

- टचस्क्रीन

- लाइट वेट

- अलार्म क्लॉक

-  एक्टिविटी टैकर

- स्मार्टवाट पर 1 साल की वारंटी

boAt Lunar Discovery

अमेज़न पर boAt की यह स्मार्टवॉच 82% के जबरदस्त ऑफर के साथ मिल रही है। इस स्मार्टवॉच में आपको 6 अलग कलर के डिजाइन मिल जाएंगे। यह वॉच एचडी डिस्पेल के साथ मिल रही है। इसमें भी ब्लूटूथ कॉलिंग का फीचर दिया गया है। यह मात्र 1,499 रुपये की मिल रही है।

स्पेशल फीचर

- एंड्रॉयड स्पोर्ट के साथ है

- ब्लूटूथ कॉलिंग का फीचर है

- डस्ट एंड स्वेट प्रूफ है

नए कैमरा सेंसर और अंडर डिस्प्ले फेस आइडी की संभावना
स्मार्टफोन में नई तकनीकों और फीचर्स को शामिल करने के लिए जाना जाता है। हाल ही में कुछ नई जानकारी सामने आई है, जिसके अनुसार एप्पल iPhone 18 सीरीज में नए कैमरा सेंसर और अंडर डिस्प्ले फेस आइडी जैसी तकनीकें शामिल कर सकता है। टिप्सटर Ming-Chi-Kuo के अनुसार, iPhone 18 सीरीज 2028 में लॉन्च हो सकती है और इसमें कई उन्नत फीचर्स हो सकते हैं।

iPhone 17 सीरीज के अपडेट्स

iPhone 17 सीरीज की बात करें तो एप्पल ने इसके लिए कई नए अपडेट्स पर काम शुरू कर दिया है, जो आने वाले साल 2025 में लॉन्च हो सकती है। कुछ महीने पहले एप्पल ने iPhone 16 सीरीज को ग्लोबली लॉन्च किया था और अब iPhone 17 सीरीज की चर्चा तेज हो गई है। टिप्सटर Ming-Chi-Kuo के अनुसार, iPhone 17 सीरीज में यूजर्स को एपर्चर सपोर्ट करने वाले कैमरा सेंसर मिल सकते हैं, जिनके बारे में पहले ही जानकारी सामने आ चुकी है। इसके अलावा, iPhone 17 सीरीज में और भी बहुत सारे अपडेट्स और नई तकनीकों का समावेश किया जा सकता है।

iPhone 18 सीरीज में नए कैमरा सेंसर

iPhone 18 सीरीज में नए कैमरा सेंसर का आने का दावा किया जा रहा है, जो एपर्चर सपोर्ट करते हैं। ऐपल हमेशा अपने कैमरा तकनीकी को बेहतर बनाने पर काम करता है, और अब iPhone 18 सीरीज में कैमरा सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। यह नया कैमरा सेंसर विशेष रूप से बेहतर लो लाइट पिक्चर्स और डिटेल्स के लिए मददगार साबित हो सकता है। यह iPhone 18 को और भी ज्यादा प्रतिस्पर्धी बना सकता है, क्योंकि स्मार्टफोन कैमरा इस समय मोबाइल फोटोग्राफी के सबसे अहम पहलू बन चुका है।

BE सेमीकंडक्टर और अन्य ब्रांड्स

Kuo ने यह भी जानकारी दी है कि BE सेमीकंडक्टर की तरफ से इस कैमरा सेंसर की असेंबली इक्विपमेंट सप्लाई किए जा सकते हैं। इससे स्मार्टफोन के कैमरा सिस्टम में और भी सुधार हो सकता है। इस तरह के बदलाव एप्पल के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। Kuo के अनुसार, Xiaomi, Samsung और Honor जैसे ब्रांड्स भी इस प्रकार के कैमरा सेंसर और तकनीक पर काम कर रहे हैं। यानी, ऐपल इस तकनीकी क्षेत्र में पीछे नहीं है और सभी प्रमुख स्मार्टफोन निर्माता इसके लिए काम कर रहे हैं।

अंडर डिस्प्ले फेस आइडी तकनीक

iPhone 18 सीरीज में एक और बड़ी अपडेट के तौर पर अंडर डिस्प्ले फेस आइडी तकनीक की संभावना जताई जा रही है। इस तकनीक के जरिए यूजर्स अपने फोन को अनलॉक करने के लिए स्क्रीन के नीचे स्थित फेस आइडी सेंसर का उपयोग कर सकते हैं। इस प्रकार की तकनीक पहले से ही कुछ स्मार्टफोन ब्रांड्स में देखी जा चुकी है, और अब एप्पल इसे अपने डिवाइस में शामिल करने पर विचार कर रहा है। iPhone 17 सीरीज में भी इस तकनीक का आगमन हो सकता है, जिससे यूजर्स को नया और शानदार अनुभव मिल सकता है।

iPhone 17 सीरीज के अन्य अपडेट्स

iPhone 17 सीरीज के बारे में अधिक जानकारी सामने आई है, जिसमें A19 Pro और A19 चिप्स शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा, iPhone 17 सीरीज में यूजर्स को 24MP सेल्फी कैमरा सेंसर भी मिल सकता है। खास बात यह है कि ये सेंसर सभी iPhone 17 मॉडल्स में उपलब्ध हो सकता है, यानी यूजर्स को सभी मॉडल्स में बेहतर सेल्फी और कैमरा अनुभव मिल सकता है। iPhone 17 सीरीज में और भी कई नई तकनीकों के आने की उम्मीद जताई जा रही है, जिनसे स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस और कैमरा क्वालिटी में बेहतरी आएगी।

भविष्य की दिशा

अगर iPhone 18 सीरीज की बात करें, तो इस डिवाइस के लॉन्च होने में अभी 2 साल का समय बचा हुआ है, लेकिन इसकी नई तकनीकों के बारे में पहले ही चर्चा हो रही है। एप्पल स्मार्टफोन इंडस्ट्री में हमेशा से एक ट्रेंडसेटर रहा है और iPhone 18 के साथ वह फिर से नई ऊंचाइयों पर जा सकता है। कैमरा और फेस आइडी जैसी उन्नत तकनीकों के साथ iPhone 18 सीरीज स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं के लिए और भी आकर्षक साबित हो सकती है।

महंगे डेटा पैक से राहत, केवल कॉलिंग के लिए लॉन्च होंगे नए प्लान
टेलीकॉम इंडस्ट्री में नई क्रांति आने वाली है, क्योंकि अब कंपनियां कॉलिंग और SMS के लिए अलग से पैक जारी करने की योजना बना रही हैं। इसका सीधा लाभ उन उपभोक्ताओं को मिलेगा, जो केवल कॉलिंग के लिए फोन का उपयोग करते हैं या डुअल-सिम का उपयोग करते हुए एक सिम को केवल कॉलिंग और दूसरे को इंटरनेट के लिए इस्तेमाल करते हैं।

वॉइस+SMS पैक की मांग क्यों बढ़ रही है?

वर्तमान समय में टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को डेटा, कॉलिंग और SMS की सुविधा वाले प्लान उपलब्ध कराती हैं। हालांकि, कई उपयोगकर्ता केवल कॉलिंग और SMS के लिए फोन का उपयोग करते हैं। लेकिन उन्हें अनावश्यक डेटा के लिए भी भुगतान करना पड़ता है। यही कारण है कि वॉइस+SMS पैक की मांग बढ़ती जा रही है।

डुअल-सिम यूजर्स के लिए यह समस्या और जटिल हो जाती है। ऐसे उपभोक्ताओं को दोनों सिमों पर रिचार्ज करना पड़ता है—एक कॉलिंग के लिए और दूसरा इंटरनेट के लिए। CNBC की एक रिपोर्ट के अनुसार, सरकार इस दिशा में नई गाइडलाइंस लाने की तैयारी कर रही है, जिससे देश के लगभग 30 करोड़ यूजर्स को सीधा लाभ मिलेगा।

बढ़े हुए रिचार्ज दामों से उपभोक्ताओं पर बोझ

देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां—जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया (VI)—ने हाल ही में रिचार्ज की दरें 25% तक बढ़ा दीं। जुलाई 2024 में जियो के ₹239 वाले प्लान को ₹299 का कर दिया गया, और एयरटेल के ₹179 वाले सबसे सस्ते प्लान को ₹199 का कर दिया गया।

इस बढ़ोतरी के बाद से उपभोक्ताओं ने डेटा के बिना सस्ते कॉलिंग प्लान की मांग शुरू कर दी। हालांकि, अब तक इस दिशा में कोई बड़ा कदम नहीं उठाया गया था। नई गाइडलाइंस के आने से यह उम्मीद है कि उपभोक्ताओं को अधिक किफायती विकल्प मिल सकेंगे।

स्पैम कॉल्स रोकने में असफल होने पर कंपनियों पर जुर्माना

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने स्पैम कॉल्स और मैसेज रोकने में विफल रहने के कारण रिलायंस जियो, भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और BSNL पर जुर्माना लगाया है। इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, TRAI ने टेलीकॉम कमर्शियल कम्युनिकेशन कस्टमर प्रेफरेंस रेगुलेशंस (TCCCPR) के तहत यह कार्रवाई की है।

लेटेस्ट राउंड में ट्राई ने कुल ₹12 करोड़ का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा, छोटे ऑपरेटर्स पर भी कार्रवाई की गई है।

कुल जुर्माना ₹141 करोड़ तक पहुंचा

पिछले जुर्मानों को जोड़ते हुए, टेलीकॉम कंपनियों पर कुल ₹141 करोड़ का जुर्माना लगाया गया है। TRAI ने डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन (DoT) से इन बकायों को वसूलने के लिए कंपनियों की बैंक गारंटी भुनाने की सिफारिश की है। हालांकि, DoT का फैसला अभी लंबित है।

संभावित नए प्लान्स और उनके फायदे

नई गाइडलाइंस के तहत वॉइस+SMS पैक जारी होने से टेलीकॉम कंपनियों के उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। इन पैक्स के प्रमुख फायदे निम्नलिखित हो सकते हैं:

1. सस्ते विकल्प: जो उपभोक्ता केवल कॉलिंग और SMS के लिए फोन का उपयोग करते हैं, उन्हें डेटा के लिए अतिरिक्त भुगतान नहीं करना पड़ेगा।

2. डुअल-सिम यूजर्स को राहत: डुअल-सिम उपयोगकर्ता एक सिम पर कॉलिंग और दूसरे पर इंटरनेट के लिए अलग-अलग रिचार्ज कर सकते हैं, जिससे उनकी लागत कम होगी।

3. स्पैम कॉल्स पर नियंत्रण: TRAI के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कंपनियां स्पैम कॉल्स और मैसेज पर बेहतर तरीके से रोक लगा सकती हैं।

उपभोक्ताओं की बदलती जरूरतों को समझने की आवश्यकता

आज के दौर में हर टेलीकॉम उपभोक्ता की जरूरतें अलग-अलग हैं। कुछ उपभोक्ता केवल कॉलिंग और SMS पर निर्भर हैं, जबकि अन्य को डेटा की जरूरत होती है। टेलीकॉम कंपनियों को इन विविध आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अपनी सेवाओं को डिजाइन करना होगा।

सरकार की नई गाइडलाइंस और TRAI की सक्रियता से यह स्पष्ट है कि उपभोक्ताओं को बेहतर और सस्ती सेवाएं देने के प्रयास किए जा रहे हैं। इससे न केवल उपभोक्ताओं को फायदा होगा, बल्कि टेलीकॉम कंपनियों के लिए भी यह एक अवसर होगा, जहां वे अपनी सेवाओं को और बेहतर बना सकें।

WhatsApp को टक्कर देने के लिए एलन मस्क लॉन्च करेंगे मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप,
व्हाट्सएप को टक्कर देने के लिए डायरेक्ट मैसेजिंग फीचर लेकर आ सकती है। यह काफी बेसिक है और डेली यूजर्स ने लंबे समय से इसमें सुधार की मांग की है। इस दौरान एलन मस्क या एक्स की टीम ने इन अनुरोधों पर ध्यान दिया है और वे XChat नाम से एक डायरेक्ट मैसेजिंग फीचर पर काम कर रहे हैं।

एक्स डायरेक्ट मैसेजिंग का फीचर लेकर आएगा

इसकी जानकारी एक्स यूजर्स @P4mui ने दी, जिन्होंने XChat फीचर का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया। नए अपडेट के बाद साइडबार में Messages का विकल्प मिलेगा जिससे इस फीचर को एक्सेस किया जा सकता है, लेकिन अभी स्पष्ट नहीं है कि यह मौजूदा X (ट्विटर) डायरेक्ट मैसेजिंग में क्या सुधार लाएगा।

निश्चित रुप से GrokAI इंटीग्रेशन होगा और कुछ प्रीमियम फीचर्स भी जोड़े जाएंगे। शायद ही यह फीचर सिर्फ प्रीमियम ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा और बाद में इसे सभी मुफ्त यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा।

क्या XChat मैसेजिंग व्हाट्सएप को टक्कर दे सकता है

एलन मस्क का एक्स के डायरेक्ट मैसेजिंग सिस्टम को व्हाट्सएप और वीचैट जैसी अन्य सेवाओं के समकक्ष लाने की इच्छा है। इस फीचर के आने से व्हाट्सएप को टक्कर मिलेगी। इस फीचर को जल्द ही जोड़ा जाएगा।