लाइफस्टाइल - Pratyakshdarshi Samachar

2026 में यात्रा के संकल्प: नई शुरुआत, नए सफर और बेहतर अनुभव
2026 में यात्रा के संकल्प: नई शुरुआत, नए सफर और बेहतर अनुभव  यात्रा सिर्फ घूमना नहीं, जीवन का सबक है यात्रा केवल मज़े का साधन नहीं है। इससे हम प्रकृति, दुनिया और समाज को बेहतर समझते हैं। इससे हमारी कृतज्ञता बढ़ती है और हम अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होते हैं। हर मौसम में यात्रा के अपने फायदे और यादें होती हैं। अगर आप 2026 में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो कुछ आसान टिप्स अपनाकर परेशानियों से बचें और सफर का पूरा मज़ा लें। याद रखें, यात्रा सिर्फ फोटो खींचने का बहाना नहीं, बल्कि संस्कृतियों को जानना, प्रकृति का सम्मान करना और खुद को अंदर से मजबूत बनाना है।

नया साल

बदलाव का मौका, नया नक्शा खोलें नया साल सिर्फ कैलेंडर बदलना नहीं, बल्कि आदतें, सोच और जीवनशैली सुधारने का समय है। अगर आप घूमने के शौकीन हैं, तो 2026 को यात्रा से भर दें। सही संकल्प लेकर थकान, खर्च जैसी मुश्किलों से बचें। तय करें कि कैसे घूमना है। यात्रा जीवन का दर्शन है, इसलिए नए साल में खुद से सवाल करें। ये संकल्प हर उस व्यक्ति के लिए हैं जो सफर को जुनून मानता है।

बचत का संकल्प: जेब पर बोझ न पड़े
अगर आपको यात्रा पसंद है, तो खर्च के लिए तैयार रहें। साल की शुरुआत में ही हर महीने कमाई का कुछ हिस्सा यात्रा फंड में डालें। खुद से वादा करें कि पैसे बचाएंगे, ताकि सफर के बीच पैसे की तंगी न हो और यात्रा अधर में न लटक जाए।

गहराई से घूमें: चेकलिस्ट ट्रैवल को भूलें
2026 में संकल्प लें कि जगहों की लिस्ट चेक करने की बजाय कम जगहों को गहराई से जानें। पर्यटन स्पॉट को सिर्फ इंस्टाग्राम रील से न देखें, बल्कि गलियों, खाने और स्थानीय लोगों से जुड़ें। याद रखें, यात्रा की असली कीमत अनुभवों से आती है, दूरी से नहीं।

स्मार्ट खर्च: अंधाधुंध खरीदारी बंद
खुद से वादा करें कि सफर पर बेवजह पैसे न उड़ाएं। ज्यादा खर्च स्मार्ट ट्रैवल नहीं है। नए साल में तय करें कि ऑफ-सीजन में घूमेंगे। लोकल बस-ट्रेन और होमस्टे चुनेंगे। लग्जरी से बचकर सच्चा मज़ा लेंगे।

जिम्मेदार पर्यटक: प्रकृति का रखवाला बनें
2026 का ये सबसे बड़ा संकल्प है। प्रकृति सिर्फ देखने की चीज नहीं, उसे बचाना आपका फर्ज है। प्लास्टिक कम इस्तेमाल करें। लोकल कारीगरों से सामान खरीदें। धार्मिक-सांस्कृतिक जगहों का सम्मान करें। अगर पर्यटक जिम्मेदार न बने, तो आने वाली नस्लें सिर्फ फोटो में दुनिया देखेंगी।

नई जगहें खोजें: भीड़ से दूर, असली दुनिया
हर साल वही हिल स्टेशन या बीच पर जाने की आदत छोड़ें। नए साल में ऑफबीट जगहों को चुनें। गांव, छोटे शहर और अनदेखे इलाके एक्सप्लोर करें। भीड़ से दूर जाकर ही असली भारत और दुनिया का पता चलता है।

सुरक्षित सफर: रोमांच के साथ सावधानी
यात्रा रोमांचक हो, लेकिन लापरवाही न हो। 2026 में यात्रा बीमा जरूर कराएं। मेडिकल किट और दवाएं साथ रखें। मौसम, नियम और लोकल हालात पहले चेक करें। याद रखें, सुरक्षित यात्रा ही सुखद होती है।

हर सफर से सीख लाएं हर यात्रा से कुछ नया सीखकर लौटें। नई भाषा का एक शब्द, संस्कृति की एक आदत या जीवन का नया नजरिया – यही सच्चा ट्रैवल संकल्प है। 2026 को यादगार बनाएं..

बसंत पंचमी पर बनाएं स्वादिष्ट कद्दू का हलवा,
साल माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस साल 02 फरवरी को 2025 को बसंत पंचमी को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यता है कि इस शुभ दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। मां सरस्वती की पूजा करने से ज्ञान, बुद्धि और वैभव की प्राप्ति होती है। इस दिन विद्या की मां सरस्वती को पीले रंग की बनी चीजों का भोग बनाकर प्रसाद चढ़ाया जाता है। ऐसे में अगर आप भी मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए भोग में कुछ अलग और टेस्टी बनाना चाहते हैं।

ऐसे में आप बसंत पंचमी के दिन कद्दू का हलवा बना सकते हैं। यह हलवा न सिर्फ खाने में टेस्टी होता है, बल्कि इसको बनाना भी बहुत आसान है। बच्चों से लेकर बड़े लोगों तक को इसका स्वाद बेहद पसंद आता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको यहां पर कद्दू के हलवे की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं।

कद्दू के हलवे की सामग्री

कद्दू- 1 किलो

दालचीनी- 1 1/2

पानी- 150 मिली

चीनी- 150 ग्राम

मक्खन या घी- 4 बड़े चम्मच

रोस्टेड नारियल- 2 बड़ा चम्मच कद्दूकस किया हुआ

किशमिश- 50 ग्राम

बादाम की कतरन- 2 बड़े चम्मच

ऐसे बनाएं कद्दू का हलवा

कद्दू का हलवा बनाने के लिए एक पैन में कद्दू, पानी और दालचीनी डालकर उसे ढककर नरम होने तक पकने दें। अब पानी को छानकर कद्दू को मैश कर लें। अब दूसरे बड़े पैन 4 चम्मच घी गर्म करके उसमें कद्दू डालकर लगातार चलाएं। जब इसकी प्यूरी गाढ़ी हो जाए और रंग बदलने तक करीब 10 मिनट पकाएं। अब चीनी डालकर हलवा डालकर पकने तक चलाएं। आप चाहें तो, हलवे में चीनी की जगह गुड़ का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

चेहरे पर ग्लिसरीन लगाना पड़ सकता है भारी,
ग्लिसरीन हमारी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई बार यह त्वचा के लिए नुकसानदायक भी हो सकती है। अधिकतर लोग खूबसूरती बढ़ाने के लिए ग्लिसरीन का इस्तेमाल करते हैं। ग्लिसरीन एंटी-एजिंग के तौर पर काम करती है। इससे मुंहासे कम होते हैं और ब्लैकहेड्स दूर होते हैं। लेकिन ग्लिसरीन के तमाम सारे फायदों के साथ कई नुकसान भी होते हैं। कई बार इसके इस्तेमाल से जलन, एलर्जी और सूजन आदि की समस्या हो सकती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि ग्लिसरीन लगाने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।
त्वचा का लाल होना

कई बार त्वचा पर ग्लिसरीन सूट नहीं करती है, तो त्वचा लाल होने लगती है। ऐसे में आपको अगर ग्लिसरीन सूट नहीं करती है या फिर एलर्जी है, तो आपको फेस पर इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। क्योंकि ऐसी स्थिति में ग्लिसरीन लगाने से त्वचा लाल हो सकती है। इसलिए जब फेस पर पिंपल्स हों, तो आपको फेस पर ग्लिसरीन नहीं लगाना चाहिए।

चेहरे पर चकत्ते होना

त्वचा पर ग्लिसरीन लगाने से कई बार फेस पर चकत्ते की समस्या हो सकती है। कई बार ग्लिसरीन लगाने से पिंपल्स की समस्या हो जाती है। या फिर दाने का खतरा बढ़ सकता है। इस परेशानी से बचने के लिए आपको ग्लिसरीन का इस्तेमाल करने से पहले थोड़ा सा हाथ पर पैच टेस्ट करके जरूर देखें।

सूजन की समस्या

बता दें कि त्वचा पर ग्लिसरीन लगाने से सूजन की समस्या हो सकती है। कई बार त्वचा पर ग्लिसरीन लगाने से इसमें मौजूद तत्व त्वचा पर सूजन ला सकते हैं।

बना लें कोरियन चिली पोटैटो बॉल्स, सब बार-बार खाने के लिए मांगेंगे,
कोरियन स्पाइसी नूडल्स को ज्यादातर लोग खाना पसंद करते हैं क्योंकि ये खाने में काफी अलग और बेहद टेस्टी है। यदि आप ने भी कोरियन डिशेज नहीं खाई हैं, तो आप घर आसानी से कोरियन चिली पोटैटो बॉल्स बना सकते हैं। इसे बनाना काफी आसान है, चलिए आपको रेसिपी बताते हैं।

कोरियन चिली पोटैटो बॉल्स बनाने के लिए आपको चाहिए-

- चार उबले मसले हुए आलू

- चार बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर

- एक बड़ा चम्मच तेल

- चार से पांच लहसुन की कटी हुई कलियां

- दो बड़े चम्मच सोया सॉस

- एक बड़ा चम्मच कटा हुआ हरा धनिया

- आधा बड़ा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर

- आधा छोटा चम्मच सफेद तिल

- एक से डेढ लीटर पानी

कैसे बनाएं कोरियन चिली पोटैटो बॉल्स

इसे बनाने के लिए चिली पोटैटो बॉल्स बनाने के लिए सबसे पहले कुछ आलू लें और इसे अच्छे से धो लें। फिर इन आलू को अच्छे से उबाल लीजिए। उबालने के बाद इन आलू को मसले लें। अब 4 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर आटा मसले  आलू में डाल दीजिए और इसे अच्छे से मिलाएं। आलू का आटा आपका तैयार है। इस आटे का छोटा-छोटा हिस्सा लें और बॉल्स तैयार कर लें। अब एक पैन में एक लीटर पानी और एक बड़ा चम्मच तेल डालें और इसमें आलू के बॉल्स डालें। फिर इसे कम से कम 10 मिनट तक उबालें। अब इन उबले आलू में धनिया पत्ती. चार लहसुव की कटी हुई कलियां, जो बड़े चम्मच सोया सॉस, आधा बड़ा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, सफेद तिल और आधा कप गर्म तेल डालें। सभी को अच्छे से मिलाएं और कोरियाई चिली पोटैटो बॉल्स का मजा लें।

सर्दियों में पुरुष भी पा सकेंगे ग्लोइंग स्किन,
कड़ाके की ठंड पड़ने लगती है। वहीं इस समय तो आलम कुछ ऐसा है कि लोग सुबह और शाम को गर्म कपड़ों से पैक होकर घर से निकलते हैं। क्योंकि इस मौसम में चलने वाली सर्द हवाओं की वजह से न सिर्फ सेहत खराब होती है, बल्कि इससे त्वचा की नमी भी खो जाती है। हालांकि महिलाएं तो स्किन का खास ख्याल रख लेती हैं। लेकिन पुरुष अक्सर स्किन केयर में लापरवाही बरतने लगते हैं। इसी वजह से कड़ाके की सर्दी में पुरुषों की स्किन डल हो जाती है।
ऐसे में हर पुरुष को सर्दियों में अपनी स्किन का खास ख्याल रखना चाहिए। लेकिन बहुत से पुरुषों को यह आइडिया ही नहीं होता है कि वह अपनी स्किन का कैसे ध्यान रखें। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम पुरुषों की स्किन केयर के कुछ खास टिप्स देने जा रहे हैं। जिससे कि वह भी अपनी त्वचा का ध्यान रख सकें।

मॉइस्चराइजर

बता दें कि महिलाओं के साथ ही पुरुषों की भी स्किन सर्दियों में रूखी हो जाती है। इसलिए दिन में कम से कम दो बार मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं। साथ ही ध्यान रखें कि फेस और हाथ-पैर के लिए अलग-अलग मॉइस्चराइजर आता है। इसलिए फेस पर हल्के और नॉन-ग्रीसी मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए।

गर्म पानी से रहें दूर

सर्दियों के मौसम में ठंड से दूर रहने के लिए लोग खूब गर्म पानी से नहा लेते हैं। लेकिन ज्यादा गर्म पानी से नहाने से स्किन की नमी खत्म हो जाती है। इसलिए नहाने के लिए हमेशा गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। नहाने के फौरन बाद स्किन पर मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें।

सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना न भूलें

महिलाओं की तरह ही पुरुषों को भी नियमित रूप से सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि सर्दियों में यूवी किरणें आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना न भूलें।

लिप बाम है जरूरी

अगर आप अपने लुक को खराब नहीं करना चाहते हैं, तो आपको होंठों का खास ख्याल रखना चाहिए। सर्दियों में होंठ फटने लगते हैं, ऐसे में इस समस्या से बचने के लिए लिप बाम का इस्तेमाल करें। किसी ऐसे लिप बाम का इस्तेमाल करें, जिसमें शिया बटर या नारियल तेल हो।

शेविंग के बाद करें ये

सर्दियों में पुरुषों को शेविंग के बाद स्किन का खास ख्याल रखना चाहिए। शेविंग के बाद स्किन को मॉइस्चराइज करना न भूलें। सर्दियों में हमेशा अच्छी क्वालिटी का शेविंग क्रीम और आफ्टरशेव का इस्तेमाल करें।

स्क्रबिंग करें

सप्ताह में एक बार फेस को एक्सफोलिएट करना चाहिए। जिससे कि डेड स्किन सेल्स हट सकें। इससे स्किन चमकदार बनी रहे। इसके लिए हमेशा जेंटल स्क्रब का इस्तेमाल करें। इससे स्किन पर अधिक खिंचाव न हो। इस टिप्स की मदद से पुरुष अपनी स्किन को सर्दियों में भी हेल्दी और चमकदार बना सकते हैं।

सर्दियों में घर पर बनाएं टेस्टी ड्राई फ्रूट्स एंड सीड्स चिक्की,
सर्दियों में अक्सर कुछ टेस्टी चीजें खाने की क्रेविंग होती रहती है। अगर आप भी कुछ हेल्दी और टेस्टी डिश बनाना चाहते हैं, तो आप इस रेसिपी को घर में जरुर बनाएं। इस रेसिपी को बनाना बेहद आसान है और हेल्द के लिए भी काफी फायदेमंद है।

इसे बनाने के लिए सामग्री

- 1 ½ कप सीड एंड नट मिक्स

- 1 कप कद्दूकस किया हुआ गुड़

- 1 चम्मच घी

- एक चुटकी हरी इलायची पाउडर (वैकल्पिक)

सीड्स और ड्राई फ्रूट्स चिक्की को कैसे बनाएं

- बीज और मेवे के मिश्रण को मध्यम आंच पर 2 मिनट तक भून लें, ठंडा कर लें।

- गुड़ को गाढ़ा होने तक गर्म करें। भुने हुए बीज और मेवे, इलायची पाउडर और घी डालें, अच्छी तरह मिलाएं।

- बटर पेपर पर रोल करें, मनचाहे आकार में काटें और ठंडा होने दें।

शरीर को एनर्जी देने में ये 5 हाइड्रेटिंग फूड्स करते हैं मदद,
स्वास्थ्य के लक्षण नहीं माने जाते हैं। क्योंकि थकान की वजह से किसी भी काम में मन नहीं लगता है और साथ-साथ हमें शारीरिक और मानसिक परेशानियां भी घेर लेती हैं। थकान महसूस होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। कई बार शरीर में विटामिन्स और मिनरल्स की कमी होने पर भी शरीर थका-थका महसूस होता है।
वहीं कई बार शरीर के डिहाइड्रेट होने के कारण भी थकान महसूस होती है। ऐसे में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। क्योंकि कम पानी पीने की वजह से शरीर हाइड्रेट नहीं हो पाता है। ऐसे में शरीर को हाइड्रेड रखने में कुछ फूड्स हमारी मदद कर सकते हैं। इसलिए आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको 5 ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पानी के साथ-साथ शरीर को भी हाइड्रेट रखने में सहायता करते हैं।

ये फूड्स शरीर को रखते हैं हाइड्रेट

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, शरीर को हाइड्रेट रखना शारीरिक से कहीं ज्यादा मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक होता है। यह हमारे शरीर की क्रिएटिविटी को बढ़ाता है और आंतरिक संतुलन यानी होमोस्टैसिस को बनाए रखता है। हाइड्रेशन सिर्फ शारीरिक प्यास बुझाने के लिए जरूरी नहीं है, बल्कि यह शरीर को अंदर से एनर्जी और फोर्स के फ्लो के लिए भी जरूरी है।

वहीं गर्मियों में पित्त को कंट्रोल करने के लिए पानी से भरपूर खाद्य पदार्थों जैसे खीरा और नारियल पानी आदि का सेवन करना चाहिए। वहीं सर्दी के मौसम में वात को बढ़ने से रोकने के लिए गर्म और पौष्टिक खाद्य पदार्थों पर भी फोकस करना चाहिए।

एक्सपर्ट की मानें, तो आयुर्वेद में बताया गया है कि आप सौंफ या दालचीनी, गर्म पानी या अदरक से बनी हर्बल चाया का सेवन कर सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यह आपके शरीर की अंदरूनी सफाई करने और न्यूट्रिएंट्स को एब्सोर्स करने में सहायता करता है। साथ ही यह शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ एनर्जी लेवल को मेंटेन रखता है।

मूली

सर्दियों में मिलने वाली सब्जियों में पानी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। सर्दियों में कई लोग पानी पीना बहुत कम कर देते हैं। ऐसे में आप मूली का सेवन कर सकते हैं। क्योंकि मूली आपके शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करती है। वहीं मूली में मौजूद गुण पाचन में भी सहायक होते हैं।

पत्तेदार सब्जी

सर्दियों के मौसम में बाजार में हरी पत्तेदार सब्जियां आ जाती हैं। यह आपके शरीर को पोषण देने के साथ हाइड्रेट भी रखती हैं। सर्दियों में मेथी, पालक और अमरनाथ का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।

लौकी

लौकी शरीर को कूल रखने और हाइड्रेट करने में सहायक होती है। वैसे तो लौकी गर्मियों की सब्जी है। लेकिन अब यह सब्जी हर महीने बाजार में मिलती है। सर्दियों में लौकी का सूप या सब्जी फायदेमंद साबित हो सकता है।

खीरा

बता दें कि खीरा को हाइड्रेटिंग और कूलिंग प्रॉपर्टीज के बारे में जाना जाता है। खीरा 95% पानी से बना होता है। खीरे का सेवन करने से शरीर हाइड्रेट रहता है और इससे पाचन क्रिया में मदद मिलती है। खीरा खाने के कई फायदे भी होते हैं।

नारियल पानी

नारियल पानी को सेहत के लिए अमृत माना जाता है। नारियल पानी में हाइड्रेटिंग गुण और हाई प्राणिक वैल्यू होते हैं। नारियल पानी एक नेचुरल ड्रिंक है, जिसमें पोटेशियम और सोडियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं। नारियल पानी का सेवन करने से शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है।

घर पर बनाएं बेसन सेव और गुड़ से टेस्टी लड्डू, नोट करें रेसिपी
इस त्योहार को बेहद उत्साह पूर्वक सहित धूमधाम से मनाया जाता है क्योंकि यह नए साल का पहला पर्व होता है। मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान-पुण्य के कार्य भी किए जाते हैं। इस दिन हर भारतीय घर में कई पकवान और डिशेज बनती है। मकर संक्रांति के दिन तिल और गुड़ से बनीं चीजें खाई जाती है। इस दिन केवल तिल और गु़ड़ ही नहीं बल्कि बेसन सेव के बनाएं क्रिस्पी लड्डू बना सकते हैं। इसके बनाना बेहद आसान है, बेसन सेव और गुड़ के लड्डू बनाने के बाद इसे सब खाना पसंद करेंगे। चलिए आपको इसकी रेसिपी बताते हैं।

सेव लड्डू बनाने की सामग्री

- 250 ग्राम बेसन

- 100 ग्राम गुड़

- एक चौथाई चम्मच बेकिंग सोडा

- 3 चम्मच रिफाइंड ऑयल मोयन के लिए

- तलने के लिए तेल

सेव लड्डू बनाने की विधि

- सबसे पहले आप बेसन लें और उसमें बेकिंग सोडा एक चौथाई चम्मच मिला लें। अगर आपको सौंफ पसंद है, तो आप एक चम्मच डाल दीजिए।

- बेसन को अच्छे तरह से मिक्स करें और मोयन के लिए दो से तीन चम्मच तेल डालकर हाथ से अच्छे से मिला सकते हैं। जिससे बेसन साथ में बंधने लगे।

- अब पानी डालकर सॉफ्ट आटा गूंथ लें।

- हाथों में तेल लगाकर इस आटे की उठाएं और सेव वाली मशीन में डालकर भर लें।

- इसके बाद आप कड़ाही में तेल डालें और गर्म हो जाने के बाद मशीन से सीधे तेल में बेसन के सेव को निकालें।

- जब यह गोल्डन ब्राउन हो जाए तो इसे बाहर निकाल लें।

- यदि आपके पास सेव वाली मशीन नहीं है तो छेद वाले करछूल से सेव बना सकते हैं।

- सेव को क्रश कर छोटे-छोटे टुकड़ों में कर के रख लें।

- अब कड़ाही में गुड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में करके डाल दें। जिससे ये पिघल जाए।

- इसके साथ ही दो से तीन चम्मच पानी डालें। साथ ही देसी घी डाल दें। इससे गुड़ बर्तन में चिपके नहीं।

- जब गुड़ अच्छे से मेल्ट हो जाए तब चाश्नी तैयार कर लें। चाश्नी को पानी में डालकर चेक कर लें कि गुड़ एक बार में गोल शेप ले रहा या नहीं। यदि गोल हो जा रहा तो इसका मतलब है कि चाश्नी तैयार है। फिर आप गैस की आंच को धीमा कर दे और सेव को डालकर चलाएं। जिससे सारे सेव पर गुड़ की चाश्नी की कोटिंग हो जाए।

घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल हरा-भरा कबाब
कुछ खास बनाकर खिला सकते हैं। वहीं सर्दियों के मौसम में हम सभी का कुछ चटपटा खाने का मन करता है। ऐसे में आप घर पर रेस्टोरेंट स्टाइल हरा-भरा कबाब बना सकती हैं। इसको बनाना बहुत आसान है। आप इसको बहुत ही कम तेल में फ्राई करके आसानी से घर पर हरा-भरा कबाब बना सकती हैं। इस वेज कबाब को पूरी तरह से ऑयल फ्री बनाने के लिए एयर फ्राई कर सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हरे-भरे कबाब की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। इसको आप हरी चटनी या फिर किसी भी डिप के साथ सर्व कर सकते हैं।
हरा भरा कबाब बनाने की सामग्री

मटर- 1/2 कप

पालक-  1/2 कप

प्याज- 2

वेजिटेबल ऑयल- 4 बड़े चम्मच

जीरा- 1/2 टेबल स्पून

हरी बीन्स- 1/4 कप

जीरा पिसा हुआ- 1/2 टेबल स्पून

नमक- आवश्यकता अनुसार

धनिया पत्ती- 4 बड़े चम्मच

चाट मसाला पाउडर- 1/2 चम्मच

आलू- 2 बड़े उबले, मैश किए हुए

बेसन- 2 बड़े चम्मच

गरम मसाला पाउडर- 1 बड़ा चम्मच

अमचूर पाउडर- 1/2 चम्मच

लहसुन का पेस्ट- 1 छोटा चम्मच

अदरक का पेस्ट- 1 छोटा चम्मच

काली मिर्च- 1/2 चम्मच

काजू- 8 ग्राम

ऐसे बनाएं हरा भरा कबाब

सब्जियां पकाएं

सबसे पहले एक पैन में 2 चम्मच तेल गर्म कर लें और फिर उसमें जीरा डालकर पकने दें। जब जीरा पक जाए, तो बारीक कटा हुआ प्याज डालकर भूनें। अब पैन में मटर और कटी हुई बीन्स डालें। फिर स्वादानुसार नमक, अदरक का पेस्ट, अमचूर पाउडर, लहसुन पेस्ट, चाट मसाला, गरम मसाला और धनिया पत्ती डालें। इन सब चीजों को चलाते हुए अच्छे से मिक्स करते हुए कुछ मिनट पकाएं।

पालक डालें

जब पैन की सारी सामग्री पक जाए, तो अंत में पालक के पत्ते डालकर ढक्कन लगा दें। अब इन्हें कुछ मिनटों तक पकने दें। फिर इसे अच्छे से मिलाते हुए मिश्रण को थोड़ी देर ठंडा होने के लिए रख दें।

मिश्रण को पीस लें

इसके बाद पके हुए मिश्रण को ब्लेंडर में डालकर स्मूथ पेस्ट बना लें। फिर यह पेस्ट एक बाउल में निकाल लें।

तैयार करें आटा

अब इस पेस्ट में बेसन, मैश किए हुए आलू, काली मिर्च और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें और आटा तैयार करने के लिए अच्छे से मिलाएं।

टिक्की बनाएं

फिर आटे की छोटी-छोटी लोइ बना लें और उनको थोड़ा सा चपटाकर टिक्की का आकार दें। वहीं हर एक टिक्की के बीच एक काजू दबा दें।

कुक करें और सर्व करें

इसके बाद एक नॉन स्टिक तवे पर दो चम्मच तेल गर्म करें और उस पर टिक्की यानी की कबाब रखें। अब इसको दोनों तरफ से सुनहरा होने पर भून लें।

नया साल सिर्फ़ जश्न नहीं, आत्म-परीक्षण और सुधार का अवसर भी !
प्रियंका सौरभ

एक नया साल एक नई शुरुआत है। यह एक नए जन्म की तरह है। नया साल शुरू होते ही हमें लगता है कि हमें अपने जीवन में बदलाव करने, नई राह पर चलने, नए काम करने और पुरानी आदतों, समस्याओं और कठिनाइयों को अलविदा कहने की ज़रूरत है। अक्सर हम नई योजनाएँ और नए संकल्प बनाने लगते हैं। हम उत्साहित, प्रेरित और आशावान महसूस कर सकते हैं, लेकिन कभी-कभी आशंकित भी होते हैं। कवियों और दार्शनिकों ने अक्सर दोहराया है कि भविष्य में जो कुछ भी करना है, उसमें जीवन ने जो सबक हमें सिखाया है, उसे लागू करना ज़रूरी है। लेकिन यह कहना जितना आसान है, करना उतना ही मुश्किल है।

लोग एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएँ देते हैं। संदेश, ग्रीटिंग कार्ड और उपहारों का आदान-प्रदान नए साल के जश्न का अभिन्न अंग है। मीडिया कई नए साल के कार्यक्रमों को कवर करता है, जिन्हें दिन के अधिकांश समय प्राइम चैनलों पर दिखाया जाता है। जो लोग घर के अंदर रहने का फ़ैसला करते हैं, वे मनोरंजन और मौज-मस्ती के लिए इन नए साल के शो का सहारा लेते हैं।

नया साल सिर्फ़ जश्न मनाने का समय नहीं है, बल्कि आत्म-परीक्षण और सुधार का अवसर भी है। अतीत की गलतियों से सीखते हुए हमें अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करना चाहिए। आइए हम अपने लक्ष्यों को स्पष्ट करें और उन्हें प्राप्त करने की योजना बनाएँ। आइए हम नकारात्मकता को पीछे छोड़ें और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएँ। आइए हम ज़रूरतमंदों की मदद करके समाज के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी निभाएँ। आइए हम आत्म-विकास के लिए प्रयास करते रहें और नई चीज़ें सीखते रहें। लोग रंग-बिरंगे कपड़े पहनते हैं और मौज-मस्ती से भरी गतिविधियाँ करते हैं जैसे गाना, खेलना, नाचना और पार्टियों में जाना। नाइट क्लब, मूवी थिएटर, रिसॉर्ट, रेस्टोरेंट और मनोरंजन पार्क हर उम्र के लोगों से भरे हुए हैं। आने वाले साल के लिए नए संकल्पों की योजना बनाने की सदियों पुरानी परंपरा आम है। कुछ सबसे लोकप्रिय संकल्पों में वज़न कम करना, अच्छी आदतें विकसित करना और कड़ी मेहनत करना शामिल है। आज के समय में, जब पर्यावरण के मुद्दे एक गंभीर चिंता का विषय हैं, तो पर्यावरण के प्रति संवेदनशील तरीकों से नए साल का जश्न मनाना हमारी जिम्मेदारी बन जाती है। पटाखों का उपयोग कम करना, पेड़ लगाना और जल संरक्षण इस दिशा में सकारात्मक क़दम हो सकते हैं।

नया साल हमें अतीत की कड़वाहट को भूलकर नए रिश्ते शुरू करना सिखाता है। आइए हम एक-दूसरे के प्रति प्रेम और सद्भावना व्यक्त करें। आइए हम उन लोगों को सही रास्ते पर लाने का प्रयास करें जो अपना रास्ता भूल गए हैं। भगवद गीता में भगवान कृष्ण की शिक्षाएँ हमें याद दिलाती हैं कि हमें अपना काम करना चाहिए और परिणाम भगवान पर छोड़ देना चाहिए। नया साल सिर्फ़ कैलेंडर बदलने के बारे में नहीं है, बल्कि यह हमारे जीवन को एक नई दिशा देने का अवसर है। यह नई ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने का समय है। आइए हम सब मिलकर इस नए साल को अपने और समाज के लिए बदलाव का साल बनाएँ। अब, सभी चमक-दमक के बीच, नए साल का दिन कुछ गंभीर सोच-विचार का भी समय है। हाँ, हम आत्मनिरीक्षण के बारे में बात कर रहे हैं-पिछले साल को पीछे देखते हुए और यह पता लगाते हुए कि हमने क्या सीखा है। क्या हमने आखिरकार मकड़ियों के डर पर विजय प्राप्त की? क्या हमने उन लोगों के साथ पर्याप्त समय बिताया जो सबसे ज़्यादा मायने रखते हैं? यह कुछ हद तक हमारे जीवन की मुख्य घटनाओं को स्क्रॉल करने और यह सोचने जैसा है, "वाह, क्या मैंने वाकई ऐसा किया?" एक पेड़ लगाएँ, अपने भविष्य के लिए एक पत्र लिखें, या बोर्ड गेम का लुत्फ़ उठाएँ। इसे अपने लिए अनोखा बनाएँ और हर साल इसका इंतज़ार करें।

अब, इस तरह से आप एक परंपरा की शुरुआत कर सकते हैं! नए साल के दिन सोच-समझकर उपहार देकर प्यार फैलाएँ। यह क़ीमत के बारे में नहीं बल्कि इशारे के पीछे की भावना के बारे में है। एक हस्तलिखित नोट, एक व्यक्तिगत ट्रिंकेट, या एक हार्दिक संदेश दुनिया भर में अंतर ला सकता है जब आप उन लोगों के लिए अपनी प्रशंसा व्यक्त करते हैं जो सबसे ज़्यादा मायने रखते हैं। अक्सर, हम या तो इसे महसूस नहीं करते या इसे स्वीकार करने से इनकार करते हैं और एक ऐसी कहानी लिखने की कोशिश करते हैं जो पहले ही ख़त्म हो चुकी है। ऐसे समय में हमें याद रखना चाहिए कि कभी-कभी क़लम को नीचे रखना ठीक होता है। बंद दरवाज़े से जूझना ठीक नहीं है। इससे चिपके रहने से आप दूसरी तरफ़ की खिड़की को देख नहीं पाते। जैसा कि माइंडफुलनेस प्रैक्टिशनर कहते हैं, सबसे बड़ी सच्चाई यह है कि नए सिरे से शुरुआत करने के लिए आपके पास मौजूद पल से बेहतर कोई समय नहीं है। नए साल की सुबह, सबसे अच्छी स्थिति में, केवल सही सेटिंग ही बना सकती है; बाकी, जैसा कि वे कहते हैं, सब आपके भीतर है। हालाँकि, आप नए साल के दिन 2025 को धूम मचाने का फ़ैसला करते हैं, इसे यादगार बनाते हैं। ऐसे नाचें जैसे कोई देख नहीं रहा हो, ऐसे हँसें जैसे यह अब तक का सबसे अच्छा मज़ाक हो और अपने दोस्तों को ऐसे गले लगाएँ जैसे आपने उन्हें एक दशक से नहीं देखा हो। क्योंकि अंदाज़ा लगाइए क्या? 2025 आपका चमकने का साल है। तो, आइए इसे यादगार बनाएँ, इसे यादगार बनाएँ और इसे ख़ास बनाएँ! नई शुरुआत के जादू के लिए चीयर्स!