pratyakshdarshi samachar desk - Pratyakshdarshi Samachar

01 मार्च तक एकात्म अभियान कल्याणपुर विकासखंड चलाया जा रहा
कानपुर। विश्व का सबसे बड़ा राजयोग और ध्यान आउट रीच कार्यक्रम "एकात्म अभियान"  08 राज्यों के 125000 गांवों में संचालित किया जा रहा है। यह जानकारी शालिनी श्रीवास्तव जोनल समन्वयक ,कानपुर ने एक विज्ञप्ति में बताया है। उन्होंने आगे बताया कि इसे सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार ,उत्तर प्रदेश सरकार एवं जनपदों/मंडलों के हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट के सहयोग से क्रियान्वित किया जा रहा है।  हार्टफुलनेस की कानपुर की शाखा ने कानपुर जनपद के समस्त 10 ब्लाकों को क्रमशः पूर्ण रूप से हार्टफुलनेस ध्यान पद्धति से परिचित कराने का अभियान चलाया है ।इस अभियान के माध्यम से हर दिल ध्यान,हर घर ध्यान की अवधारणा को पूरा किया जा रहा है ।

श्रीवास्तव ने आगे बताया कि इस अभियान के अंतर्गत कृषि की उन्नत तकनीक एवं मानसिक विकास के लिए मानसिक व्यायाम से परिचित कराया जा रहा है ।इसके अंतर्गत सरसौल ब्लॉक के समस्त 107 गांवों हार्टफुलनेस की 20 टीम बनकर आच्छादित किया गया ।इस कार्य में 100से अधिक स्वयं सेवकों ने सहयोग किया ।

01 मार्च तक एकात्म अभियान कल्याणपुर विकासखंड चलाया जा रहा है। यहां के 79 गांवों को  एकात्म अभियान से कवर किया जाएगा ।

विदित हो कि हार्टफुलनेस के अंतर्गत हृदय में ध्यान का अभ्यास भी कराया जाता है । हार्टफुलनेस के अंतराष्ट्रीय गाइड कमलेश डी पटेल (दाजी) चाहते हैं कि देश के कोने कोने में अध्यात्म पहुंचे ।संपूर्ण मानवता के लिए आध्यात्मिक ध्यान अत्यंत लाभदायक है। योग और ध्यान का नियमित अभ्यास हमारे सर्वांगीण विकास में मदद करता है। हार्टफुलनेस ध्यान को गहनता से समझने के लिए heartfulness.org वेबसाइट देखी जा सकती है। हार्टफुलनेस ध्यान में हृदय में ईश्वरीय प्रकाश /devine light/नूर की उपस्थिति की परिकल्पना कर ध्यान किया जाता है। विश्व के  160 देशों में सभी धर्मों को मानने वाले लोग हार्टफुलनेस का ध्यान करते हैं ।

सूर्या रेजिडेंसी के निवेशकों को जमा राशि लौटाने का आदेश
जयपुर। राजस्थान रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (RAJ-RERA) ने सूर्या रेजिडेंसी प्रोजेक्ट में निवेश करने वाले शिकायतकर्ताओं के पक्ष में फैसला सुनाते हुए डेवलपर रवि सूर्या अफोर्डेबल होम्स प्राइवेट लिमिटेड को जमा की गई राशि लौटाने का निर्देश दिया है। यह आदेश रेरा अथॉरिटी की अध्यक्ष वीणु गुप्ता ने 17 फरवरी 2025 को सुनाया।

शिकायतकर्ताओं ने बताया कि उन्होंने प्रति फ्लैट 12,92,000 रुपए की कुल बिक्री राशि में से
1,35,000 रुपए का भुगतान किया था। लेकिन डेवलपर ने न तो उन्हें फ्लैट का कब्जा दिया और न ही उनके साथ कोई बिक्री अनुबंध (Agreement to Sale) किया।
वहीं, डेवलपर रवि सूर्या अफोर्डेबल होम्स प्रा. लि. की ओर से पेश हुए वकील ने बचाव में कहाकि शिकायतकर्ता किसी भी तरह से आवंटी (Allottee) नहीं हैं क्योंकि उनके नाम कोई फ्लैट आवंटित नहीं किया गया है और न ही उनके साथ कोई बिक्री अनुबंध किया गया है। चूंकि उन्होंने कुल मूल्य का बहुत कम हिस्सा ही जमा किया था, इसलिए उन्हें कब्जा देने का सवाल ही नहीं उठता।

शिकायतकर्ताओं की ओर से पेश वकील ने तर्क दिया कि प्रोजेक्ट अधूरा पड़ा है और डेवलपर ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए समय पर फ्लैट नहीं सौंपे। उन्होंने यह भी बताया कि डेवलपर ने न तो निर्माण कार्य पूरा किया और न ही ग्राहकों से संपर्क कर अगली किस्तों के भुगतान के लिए कोई नोटिस जारी किया। इस कारण निवेशकों का पैसा फंसा हुआ है और वे इसे ब्याज सहित वापस मांग रहे हैं।

RAJ-RERA की चेयरपर्सन वीनू गुप्ता ने सभी दलीलों को सुनने के बाद पाया कि प्रोजेक्ट सूर्या रेजिडेंसी को 30 नवंबर 2024 तक विस्तार मिल चुका है और इसमें शिकायतकर्ताओं द्वारा भुगतान की गई राशि को स्वीकार किया गया था। लेकिन, डेवलपर यह साबित करने में असफल रहा कि उसने निवेशकों से शेष राशि मांगने के लिए कोई आधिकारिक नोटिस भेजा था।

बीजेपी जयपुर जिलाध्यक्ष पद पर अमित गोयल की ताजपोशी :
जयपुर। जयपुर शहर में बीजेपी ने जिला अध्यक्ष पद पर अमित गोयल की नियुक्ति कर दी है। यह निर्णय सिर्फ एक राजनीतिक पद पर नियुक्ति भर नहीं, बल्कि संगठन की गहरी रणनीति का हिस्सा है।

जयपुर शहर में ब्राह्मण और वैश्य समुदाय बीजेपी के पारंपरिक वोटर माने जाते हैं। लोकसभा में ब्राह्मण सांसद (रामचरण बोहरा) होने के बाद संगठन पहले से ही संकेत दे चुका था कि शहर अध्यक्ष पद पर वैश्य समाज से किसी को बिठाया जाएगा। यह रणनीति केवल जातिगत गणित तक सीमित नहीं है, बल्कि पार्टी के भीतर गुटबाजी को भी साधने का प्रयास है।

इस पद के लिए कई मजबूत दावेदार थे, लेकिन गुटबाजी के चलते किसी एक नाम पर सहमति बनाना मुश्किल था। डिप्टी मेयर पुनीत कर्णावट, जो मजबूत दावेदार थे, को कई विधायकों का विरोध झेलना पड़ा। वहीं, राजेश तांबी का भी अंदरूनी विरोध था। ऐसे में बीजेपी ने गुटनिरपेक्ष नेता को आगे बढ़ाकर यह संदेश देने की कोशिश की कि संगठन में सबकी सुनवाई होती है और विवादित नामों से बचकर सर्वसम्मति से फैसला किया गया।

अमित गोयल का प्रदेश प्रवक्ता होना और संगठन के विभिन्न पदों पर काम करने का अनुभव उनके पक्ष में गया। पार्टी ने एक संतुलित उम्मीदवार को चुना, जो किसी भी गुट से सीधे तौर पर नहीं जुड़ा है। इससे साफ है कि प्रदेश नेतृत्व ने स्थानीय स्तर की गुटबाजी को तवज्जो देने के बजाय, एक अपेक्षाकृत 'न्यूट्रल' चेहरे पर दांव खेला।
बाकी जिलों में क्या होगा?

बीजेपी अब भी 4 जिलाध्यक्षों की घोषणा नहीं कर पाई है। खासतौर पर दौसा में जिलाध्यक्ष का नाम तय नहीं हो सका, क्योंकि गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म और प्रदेश नेतृत्व के बीच समन्वय नहीं बन सका। इससे यह संकेत भी मिलता है कि संगठन में अब भी कुछ जगहों पर अंदरूनी खींचतान बनी हुई है।

अमित गोयल की नियुक्ति से पार्टी को क्या फायदा होगा, यह आगामी निकाय चुनावों में स्पष्ट होगा। लेकिन इतना तय है कि बीजेपी ने जयपुर शहर में जातिगत समीकरण और गुटबाजी के बीच संतुलन साधने की कोशिश की है।

डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने दिया बजट को अंतिम रुप
जयपुर,। उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी 19 फरवरी (बुधवार) को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेंगी। उप मुख्यमंत्री ने मंगलवार को राज्य के वर्ष 2025-26 के बजट को अंतिम रूप दिया। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) अखिल अरोड़ा, प्रमुख शासन सचिव (बजट) देबाशीष पृष्टी, शासन सचिव (व्यय) नवीन जैन, शासन सचिव (राजस्व) कुमारपाल गौतम, निदेशक (बजट) बृजेश किशोर शर्मा उपस्थित रहे।

रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध - सीएम भजनलाल शर्मा
दयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश को पानी के क्षेत्र में पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए एक वर्ष के कार्यकाल में हमने प्रदेश में जल उपलब्धता बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने के साथ अभूतपूर्व कार्य किए हैं।

शर्मा सोमवार रात्रि को उदयपुर स्थित एक निजी होटल में जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास में पानी एक मूलभूत आवश्यकता है। प्रदेश की 8 करोड़ जनता को पर्याप्त मात्रा में पेयजल और सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने जल स्रोतों का विकास कर उनकी जल संग्रहण क्षमता बढ़ाने सहित कई कदम उठाए हैैैं।

राम जलसेतु लिंक परियोजना पर तेजी से किया जा रहा काम

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की 40 प्रतिशत आबादी की जल आवश्यकता की पूर्ति हेतु राम जलसेतु लिंक परियोजना पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। साथ ही, शेखावाटी क्षेत्र में यमुना जल लाने के लिए एमओयू किया गया है। उदयपुर में देवास योजना के माध्यम से जल उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। माही बांध से बांसवाड़ा-डूंगरपुर को पेयजल एवं सिंचाई के लिए योजना प्रारंभ की गई है।

शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्षाकाल में घग्गर नदी में पानी की अधिक आवक होने पर पानी बहकर नहीं जाए इसके लिए एक प्रभावी योजना बनाई जाए। उन्हांेने कहा कि नदी में जब भी पानी की अधिक आवक हो उसका उपयोग पेयजल और सिंचाई के लिए किया जाए। मुख्यमंत्री ने पंजाब सीमा क्षेत्र में इंदिरा गांधी नहर के पक्कीकरण के शेष कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने जंवाई डेम, माही डेम, देवास परियोजना, यमुना जल समझौते आदि के कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। इस दौरान अधिकारियों ने नक्शे के माध्यम से मुख्यमंत्री को घग्गर नदी के प्रवाह मार्ग के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

श्रीगंगानगर में किसानों का धरना और चक्का जाम समाप्त

बैठक में जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इंदिरा गांधी नहर परियोजना के प्रथम चरण के कास्तकारों द्वारा सिंचाई के लिए अतिरिक्त पानी सहित अन्य मांगों को लेकर श्रीगंगानगर जिले के घड़‌साना उपखण्ड कार्यालय के समक्ष संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से जारी धरना और टोल नाका 13 एमडी पर जारी चक्का जाम जिला प्रशासन और किसानों के बीच वार्ता में समझौता होने के बाद समाप्त हो गया है।

बैठक में बताया गया कि इस वर्ष हिमाचल प्रदेश में वर्षा की कमी के कारण पोंग बांध में जल संग्रहण कम होने तथा रणजीत सागर बांध में नगण्य आवक के कारण इंदिरा गांधी नहर परियोजना से पानी लेने वाले किसानों को गत वर्षों की भांति सिंचाई जल उपलब्ध कराया जाना संभव नहीं था। फिर भी राज्य सरकार के प्रयासों से राजस्थान के हिस्से के 20 मई तक निर्धारित पानी को जनवरी माह के अंत तक प्राप्त कर किसानों को सिंचाई हेतु उपलब्ध करवाया गया। जिला प्रशासन की ओर से संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया गया कि पर्याप्त पानी उपलब्ध करवाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

मुंबई के बाद जयपुर में दर्ज हुई रणवीर इलाहाबादिया,
जयपुर । ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर फंसे यूट्यूबर-पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना समेत अन्य लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अश्लील जोक्स मामले में रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना, आशीष चंचलानी, अपूर्वा मखीजा समेत अन्य के खिलाफ जयपुर में भी केस दर्ज किया गया है।

जय राजपूताना संघ' की शिकायत पर जयपुर के साइबर पुलिस स्टेशन में रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना, आशीष चंचलानी, अपूर्वा मखीजा और अन्य के खिलाफ बीएनएस एक्ट, आईटी एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस बीच, महाराष्ट्र साइबर सेल समय रैना को दो बार समन भेज चुकी है। सेल ने समय रैना को 17 फरवरी को जांच अधिकारी के सामने पेश होने का निर्देश दिया था।

समय रैना के वकील ने साइबर सेल को बताया था कि समय रैना अमेरिका में हैं और वह 17 मार्च को देश लौटेंगे। वहीं, साइबर सेल ने समन भेजकर रैना को 17 फरवरी को पेश होने का निर्देश दिया था, जिसे बढ़ाकर सेल ने 18 फरवरी कर दिया गया है।

इससे पहले साइबर सेल पुलिस ने शो में शामिल 40 लोगों की पहचान करने का दावा किया था।

महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने सिद्धार्थ तेवतिया (बप्पा) को भी तलब किया और अपना बयान दर्ज कराने को कहा है। तेवतिया शो में बतौर जज शामिल थे।

उल्लेखनीय है कि 11 फरवरी को सभी आरोपियों के खिलाफ बांद्रा मजिस्ट्रेट कोर्ट में केस दर्ज किया गया था। शिकायत बांद्रा स्थित सामाजिक कार्यकर्ता निखिल रूपारेल, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रतिनिधि (एनएसयूआई) मुंबई ने दर्ज करवाया।

चेहरा तो हम ही हैं...ये बिहारी बनेगा दिल्ली का CM?
दिल्ली के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह इस बार भी रामलीला मैदान में होगा। शपथग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। रामलीला मैदान की ओर जाने वाले सभी रास्ते 19 फरवरी की रात से बंद होंगे ताकी 20 फरवरी को शपथग्रहण समारोह हो सके। दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की टाइमिंग बदल गई है।  पहले जहां 20 फरवरी की शाम 4.30 बजे दिल्ली के नए सीएम का शपथ ग्रहण होना था तो वहीं अब यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे होना निश्चित हुआ है। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस अभी भी बना हुआ है। इसको लेकर विपक्षी दल आम आदमी पार्टी बीजेपी पर हमलावर है। कार्यवाहक सीएम आतिशी ने बीजेपी पर तंज करते हुए कहा है कि दिल्ली को चलाने के लिए बीजेपी के पास सीएम का चेहरा तक नहीं है। वहीं अब इस पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी बैचेन है। दिल्ली को लेकर दो -तीन दिन सब कुछ हो जायेगा। हमारा मुख्यमंत्री बहुत अच्छा होगा।

चुनाव हुए तो पहले परवेश वर्मा का नाम हर किसी की जुबान पर था। उन्‍होंने ना सिर्फ अरविंद केजरीवाल को नई दिल्‍ली सीट पर मात दी बल्कि वो दिल्‍ली के पूर्व सीएम साहब सिंह वर्मा के बेटे भी हैं। वहीं दूसरी ओर बिहार चुनाव को ध्‍यान में रखते हुए सांसद मनोज तिवारी का नाम राजनीतिक गलियारों में काफी उछल रहा है। पूर्वांचल का बड़ा नाम होने के कारण ऐसी चर्चाओं ने जोर पकड़ा है। बीजेपी के विधायक हरीश खुराना ने कहा कि सीएम के नाम पर सस्पेंस जल्द खत्म होगा। उन्होंने कहा कि लोगों के कयास जल्द ही खत्म होने वाले हैं। केंद्रीय नेतृत्व के निर्णय अनुसार भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री जल्द ही दिल्ली को मिलने वाला है। रामलीला मैदान में होने वाले शपथग्रहण समारोह के लिए पीएम मोदी समेत 150 लोगों को न्यौता पहुंचा है। एनडीए के नेताओं को रामलीला मैदान में जुटा शक्ति प्रदर्शन भी किया जा सकता है।

चेहरा तो हम ही हैं

मनोज तिवारी ने खुद भी मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी इच्छा जता चुके हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने कहा था कि चेहरा तो हम हैं, वो भी तीसरी बार। साथ ही और भी चेहरे हैं। दिल्ली में अगर एक जगह से तीसरी बार अगर टिकट दिया गया तो वो पूर्वांचली ही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री जितनी सुविधाएं देता है प्रदेश को वो सुविधाएं देने की मैं गारंटी देता हूं।

क्या चौंका सकती है बीजेपी

बीजेपी किसे सीएम बनाएगी इसके बारे में तमाम राजनीतिक पंडितों की भविष्यवाणी पहले भी फेल होती रही है। मोदी-शाह की तरफ से फैसले चौंकाने वाले ही होते रहे हैं। लेकिन तमाम किंतु-परंतु से इतर मनोज तिवारी एक मजबूत दावेदार के रूप में सामने आ रहे हैं।

निवेशकों को करीब 40,000 करोड़ रुपये का नुकसान
मुंबई । भाविश अग्रवाल की अगुआई वाली ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में गिरावट जारी रहने से निवेशकों पर भारी असर पड़ा है। कंपनी के शेयर के उच्चतम मूल्यांकन के बाद से अब तक करीब 40,000 करोड़ रुपये डूब चुके हैं।

लिस्टिंग के बाद शुरुआती उछाल से 66,000 करोड़ रुपये के मूल्यांकन वाली कंपनी का बाजार पूंजीकरण अब घटकर 26,187.81 करोड़ रुपये रह गया है।

पिछले साल अगस्त में 76 रुपये प्रति शेयर पर अपनी शुरुआत करने वाले इस शेयर पर लगातार बिकवाली का दबाव रहा है। यह मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 3 प्रतिशत से अधिक गिरकर 58.84 रुपये के अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया।

बढ़ते घाटे, घटते राजस्व, मौजूदा सेवा-संबंधी मुद्दों और भारतीय शेयर बाजार में व्यापक सुधार की चिंताओं ने शेयर में गिरावट में योगदान दिया है।

पिछले सप्ताह, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर फर्म ने अपने कंसोलिडेटेड शुद्ध घाटे में 50 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जो कि वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में 376 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में 564 करोड़ रुपये हो गया।

इसी अवधि के दौरान फर्म का परिचालन राजस्व भी 19 प्रतिशत घटकर 1,296 करोड़ रुपये से 1,045 करोड़ रुपये रह गया। अपने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में, कंपनी ने तिमाही के दौरान बढ़े हुए घाटे के लिए "अत्यधिक प्रतिस्पर्धी माहौल और सेवा चुनौतियों" को जिम्मेदार ठहराया।

हालांकि, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी एग्रीगेटर ने दावा किया कि सेवा संबंधी मुद्दों को ठीक कर लिया गया है और यह इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में अपनी उपस्थिति बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखे हुए है।

पिछले साल दिसंबर में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेक्टर में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 20 फीसदी से नीचे आ गई, जबकि जून 2024 में यह 49 फीसदी थी।

7 फरवरी को एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने कहा, "अक्टूबर में त्योहारी बिक्री के कारण मजबूत प्रदर्शन देखने को मिला, हालांकि, उच्च प्रतिस्पर्धी माहौल और सेवा चुनौतियों के कारण समग्र तिमाही कमजोर रही।"

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने भ्रामक विज्ञापन और अनुचित ट्रेड प्रैक्टिस के आरोपों पर कंपनी को 'कारण बताओ' नोटिस जारी किया था।

समाजवादी पार्टी देश को कठमुल्लापन की ओर ले जाना चाहती है - सीएम योगी
लखनऊ, । उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष, विशेष रूप से समाजवादी पार्टी, पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा अपने बच्चों को इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पढ़ाएगी और जब सरकार आम जनता के बच्चों को बेहतर सुविधाएं देने की बात करती है, तो ये लोग उर्दू थोपने की वकालत करने लगते हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि सपा देश को कठमुल्लापन की ओर ले जाना चाहती है, जो कतई स्वीकार्य नहीं होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की स्थानीय बोलियों, भोजपुरी, अवधी, ब्रज और बुंदेलखंडी, को विधानसभा की कार्यवाही में स्थान देने के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इन बोलियों को हिंदी की उपभाषाएं मानते हुए सरकार इनके संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है।

सीएम योगी ने कहा कि हमारी सरकार इन भाषाओं के लिए अलग-अलग अकादमियों का गठन कर रही है, ताकि ये समृद्ध हों। ये हिंदी की बेटियां हैं और इन्हें उचित सम्मान मिलना चाहिए। यह सदन केवल विद्वानों के लिए नहीं है, बल्कि यहां समाज के हर वर्ग की आवाज को स्थान मिलना चाहिए, जो लोग भोजपुरी, अवधी, ब्रज और बुंदेलखंडी का विरोध कर रहे हैं, वे दरअसल उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत के विरोधी हैं।

उन्होंने समाजवादी पार्टी को निशाने पर लेते हुए कहा कि इनका चरित्र ही दोहरा हो चुका है। ब्रजभाषा इतनी समृद्ध है कि संत सूरदास ने इसी भाषा में अपनी रचनाएं दीं। इसी तरह, संत तुलसीदास जी ने अवधी में रामचरितमानस की रचना की, जो न केवल उत्तर भारत बल्कि प्रवासी भारतीयों के लिए भी संकट काल में संबल बनी।

उन्होंने कहा कि जो लोग आज भोजपुरी, अवधी और ब्रज भाषा का विरोध कर रहे हैं, वे भारत की सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं के विरोधी हैं। यह दुखद है कि जब इन भाषाओं को सम्मान दिया जा रहा है, तब कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं। सीएम योगी ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का स्वभाव ही यह बन चुका है कि वे हर अच्छे कार्य का विरोध करेंगे।

उन्होंने कहा कि आप लोग प्रदेश और देश के हित में किए जाने वाले हर सकारात्मक कदम का विरोध करते हैं। यह नहीं चलेगा। विधानसभा सचिवालय ने जब स्थानीय भाषाओं को मान्यता दी तो समाजवादी पार्टी ने इसका भी विरोध किया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सपा का यह दोहरा रवैया जनता को समझ में आ रहा है और उन्हें समाज के सामने एक्सपोज किया जाना चाहिए।

सीएम योगी ने कहा कि उनकी सरकार भोजपुरी, अवधी, ब्रज और बुंदेलखंडी को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इन भाषाओं को सम्मान दिलाने के लिए भोजपुरी अकादमी, अवधी अकादमी और ब्रज अकादमी की स्थापना की जा रही है। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपनी मातृभाषाओं को सहेजें और उन्हें आगे बढ़ाएं। विपक्ष का यह विरोध बताता है कि वे न केवल विकास के विरोधी हैं, बल्कि हमारी संस्कृति के भी विरोधी हैं। ये लोग अपने बच्चों को इंग्लिश स्कूल में पढ़ाएंगे और दूसरे के बच्चे के लिए अगर वह सुविधा सरकार देना चाहती है तो कहते हैं कि नहीं, उर्दू पढ़ाओ इसको।

पंजाब : कोटकपूरा-फरीदकोट मार्ग पर बस और ट्रक में भीषण टक्कर,
फरीदकोट । पंजाब के कोटकपूरा-फरीदकोट मार्ग पर मंगलवार सुबह लगभग आठ बजे एक तेज रफ्तार निजी बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और करीब 30 लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस रेलिंग को तोड़ते हुए गिर गई, जबकि ट्रक खेत में पलट गया।

अबोहर से श्री अमृतसर साहिब जा रही निजी बस कोटकपूरा से फरीदकोट की ओर रवाना हो रही थी। इसी दौरान, बस की भिड़ंत सामने से आ रहे ट्रक से हो गई।

टक्कर की मुख्य वजह तेज रफ्तार मानी जा रही है। हादसे के बाद बस में सवार लोग मदद के लिए चीखते हुए बाहर निकले। आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायल व्यक्तियों को निकालने में मदद की।

सूचना मिलते ही जिलाधिकारी (डीसी) विनीत कुमार, एडीसी ओजस्वी अलंकार, एसडीएम वरुण कुमार और एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।

घायलों को तुरंत गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डीसी विनीत कुमार ने बताया कि बस में लगभग 35 लोग सवार थे, जिनमें से 5 की मौत हो चुकी है और बाकी का इलाज जारी है।

महाकुंभ अब 'मृत्यु कुंभ' में बदल गया.....ममता बनर्जी
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में आ गई हैं। इस बार उन्होंने महाकुंभ मेले को लेकर टिप्पणी की, जिससे राजनीतिक भूचाल आ गया। ममता बनर्जी ने कहा कि "महाकुंभ अब 'मृत्यु कुंभ' में बदल गया है।"

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "यह 'मृत्यु कुंभ' है... मैं महाकुंभ का सम्मान करती हूं, मैं पवित्र गंगा मां का सम्मान करती हूं। लेकिन कोई योजना नहीं है... कितने लोग बरामद हुए हैं?... अमीरों, वीआईपी लोगों के लिए 1 लाख रुपये तक के कैंप (टेंट) पाने की व्यवस्था उपलब्ध है। गरीबों के लिए कुंभ में कोई व्यवस्था नहीं है... मेले में भगदड़ की स्थिति आम है, लेकिन व्यवस्था करना महत्वपूर्ण है। आपने क्या योजना बनाई थी?

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य विधानसभा में कहा, "अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मतलब सांप्रदायिकता के बारे में बोलना या किसी धर्म के खिलाफ भड़काना नहीं है। आप एक विशेष धर्म को बेच रहे हैं।

राज्यपाल सीवी आनंद बोस के भाषण पर राज्य विधानसभा में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "भारत में कई राज्य हैं। वहां भी डबल इंजन वाली सरकार है। लेकिन पश्चिम बंगाल में हमने विपक्ष को बोलने के लिए 50% समय दिया है।

प्रधानमंत्री समाजिक सुरक्षा योजनाओं में बनें भागीदार : विधान सभा अध्‍यक्ष
जयपुर। राजस्‍थान विधान सभा अध्‍यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को विधान सभा के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी स्‍व. गोपाल सिंह की पत्‍नी पाना कंवर और पुत्र पंकज सिंह को भारतीय स्‍टेट बैंक की विधान सभा शाखा द्वारा प्रदत्‍त प्रधानमंत्री जीवन ज्‍योति बीमा योजना के तहत दो लाख रू. की धनराशि का चैक प्रदान किया।

देवनानी ने विधान सभा कर्मियों का आवहान किया कि वे परिवार की सुरक्षा के लिये प्रधानमंत्री सामाजिक सुरक्षा बीमा योजनाओं में नामांकन कर परिवार की सुरक्षा में भागीदार बनें। विधान सभा अध्‍यक्ष देवनानी को विधान सभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा की मौजूदगी में एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक एम.जी व्‍यास और एसबीआई की विधान सभा शाखा के मुख्‍य प्रबंधक संजय शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना में वार्षिक 20 रू. के प्रीमियम पर 2 लाख रू. का दुर्घटना बीमा और प्रधानमंत्री जीवन ज्‍योति बीमा योजना में वार्षिक 436 रू. के प्रीमियम पर 2 लाख रू. का जीवन बीमा लोगों के लिये उपलब्‍ध कराया जा रहा है। अटल पेंशन योजना में असंगठित क्षेत्र के व्‍यक्ति पेंशन योजना का लाभ ले सकते है।